Donald Trump New Deportation Plan: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दूसरी बार अमेरिका की सत्ता पर बैठने के बाद घुसपैठियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रहे हैं. वो लगातार यहीं साबित करने की कोशिश कर रहे हैं कि अमेरिका को दोबारा ग्रेट बनने में सिर्फ ये प्रवासी ही बाधा बने हुए हैं. अब अमेरिका में अवैध रूप से घुसे प्रवासियों के खिलाफ ट्रंप ऐसा कुछ करने वाले हैं जो ना सिर्फ अमानवीय है बल्कि इसकी चारों तरफ आलोचना भी हो रही है.
डोनाल्ड ट्रंप प्रवासियों को अब नर्क में धकेलने जा रहे हैं. ऐसा नर्क जिसके चारों तरफ समुंदर ही समुंदर है. दरअसल ट्रंप अब घुसपैठियों को हजारों मील दूर समुद्र के बीचों बीच स्थित एक छोटे से द्वीप पर भेजने जा रहे हैं. ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका में घुसे प्रवासियों को पलाऊ भेजा जाएगा. सिर्फ उसी जगह पर प्रवासियों को पनाह मिल सकती है.

कहां है पलाऊ?
पलाऊ द्वीप प्रशांत महासागर के बीचों-बीच फिलीपींस के दक्षिण पूर्व और पापुआ न्यू गिनी के उत्तर में स्थित एक छोटा सा द्वीप समूह है. जो अमेरिका के सबसे छोटे राज्य रोड आइलैंड से भी कई गुना छोटा है. पलाऊ द्वीप एक गणराज्य है. जिसकी कुल जनसंख्या 18 हजार के आसपास है. जहां प्रवासियों को इस द्वीप के 180 वर्ग मील तक बसने और काम करने की अनुमति रहेगी.
ये भी पढ़ें- किरिष का सुनेगा गाना…? सोशल मीडिया पर तहलका मचाने वाला ये लड़का आखिर कौन है?
आखिरी सांस तक नर्क में रहेंगे प्रवासी
जानकारी के मुताबिक ट्रंप सरकार ने इन प्रवासियों को पलाऊ भेजने के लिए वहां के प्रशासन से डील की है. जिसके मुताबिक पलाऊ को इन प्रवासियों के रखने के बदले अमेरिका से 75 मिलियन डॉलर की मदद मिलेगी. अमेरिका ने पलाऊ को इनसमें से 7.5 मिलियन डॉलर की किश्त जारी भी कर दी है.
यहीं नहीं अमेरिका में ट्रंप प्रवासियों पर उनकी आखिरी सांस तक सितम ढाने की तैयारी में हैं. ट्रंप सरकार अमेरिका में 7 विशाल वेयरहाउस खरीदने जा रही है. जहां पर एक साथ 80 हजार से ज्यादा प्रवासियों को रखा जाएगा.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

