Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

अमेरिका-ईरान टकराव की आशंका, ईरान के करीब अमेरिकी युद्धपोत तैनात; हम बातचीत के लिए तैयार- ट्रंप

US Iran tensions: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह ईरान से बातचीत करना चाहते हैं, जबकि मिडिल ईस्ट में अमेरिका के छह विध्वंसक जहाज और एयरक्राफ्ट कैरियर मौजूद हैं.

US Iran tensions: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि मौजूदा तनाव के बीच वह ईरान से बातचीत करना चाहते हैं. कैनेडी सेंटर में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि अमेरिकी नौसैनिक जहाज ईरान की ओर बढ़ रहे हैं और बेहतर होगा कि उनका इस्तेमाल न करना पड़े.

मिडिल ईस्ट में अमेरिकी ताकत

ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका ने एक नया विध्वंसक जहाज मिडिल ईस्ट में भेजा है. पिछले 48 घंटों में यूएसएस डेलबर्ट डी ब्लैक इस क्षेत्र में पहुंचा है. इसके साथ ही वहां अमेरिकी विध्वंसक जहाजों की संख्या छह हो गई है. इसके अलावा एक एयरक्राफ्ट कैरियर और तीन तटीय युद्धपोत भी मौजूद हैं.

ईरान की तैयारी

दूसरी ओर, ईरान ने भी अपनी सैन्य तैयारी तेज कर दी है. इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स को हाल ही में एक हजार नए ड्रोन मिले हैं. तेहरान का मानना है कि अमेरिका की शर्तों पर समझौता करना युद्ध से भी ज्यादा महंगा साबित हो सकता है. यही वजह है कि ईरान संभावित टकराव के लिए खुद को तैयार कर रहा है.

नए ड्रोन की खासियत

ईरान को मिले ये ड्रोन अलग-अलग श्रेणियों के हैं. इनमें लड़ाकू, हमला करने वाले, निगरानी और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध से जुड़े ड्रोन शामिल हैं. इन्हें जमीन, समुद्र और हवा में मौजूद स्थिर और चलती हुई लक्ष्यों को नष्ट करने के लिए डिजाइन किया गया है.

ये भी पढ़ें-सांसद समेत 15 की मौत, वेनेजुएला-कोलंबिया बॉर्डर के पास प्लेन क्रैश

अमेरिका-इजरायल से मिली सीख

इन ड्रोन को जून में अमेरिका और इजरायल की कार्रवाई से मिले अनुभवों के आधार पर तैयार किया गया है. रक्षा मंत्रालय और सेना के विशेषज्ञों ने मिलकर इन्हें विकसित किया है. ईरान का कहना है कि ये ड्रोन उभरते खतरों से निपटने में अहम भूमिका निभाएंगे.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital