Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

एक बार फिर दहल उठा वेनेजुएला: 920 मौतें, हजारों लापता और नए भूकंप के झटकों से बढ़ी दहशत

Venezuela Earthquake: विनाशकारी भूकंप के बाद वेनेजुएला में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए. 4.9 तीव्रता के इस आफ्टरशॉक ने पहले से प्रभावित इलाकों में दहशत बढ़ा दी है.

Venezuela Earthquake

Venezuela Earthquake: दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में 7.2 और 7.5 की तीव्र गति वाले दोहरे विनाशकारी भूकंप के बाद शनिवार (27 जून) सुबह एक बार फिर धरती कांप उठी. रिक्टर पैमाने पर 4.9 की तीव्रता वाले इस नए भूकंप को पहले आए मुख्य झटकों के ‘आफ्टर शॉक’ के रूप में देखा जा रहा है. इस नए झटके ने मलबे में तब्दील हो चुके शहरों में राहत और बचाव कार्य के बीच लोगों की चिंताओं को और गहरा कर दिया है, जिससे पूरे देश में दहशत का माहौल बना हुआ है.

इस भीषण प्राकृतिक आपदा ने वेनेजुएला में जिंदगी को बुरी तरह से तबाह कर दिया है, जिसके चलते अब तक 900 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है. इसके अलावा तीन हजार से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं और हजारों लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं. देश अभी इस भारी तबाही और जनहानि के सदमे से उबर भी नहीं पाया था कि लगातार आ रहे इन नए झटकों ने स्थानीय प्रशासन और नागरिकों की मुश्किलें दोगुनी कर दी हैं.

अलास्का से 13 किमी दूर था भूकंप

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, शनिवार सुबह आए 4.9 तीव्रता के इस नए भूकंप का केंद्र जमीन से करीब 55 किलोमीटर की गहराई में था. हालांकि इसे वेनेजुएला में मची भारी तबाही के बाद का ‘आफ्टर शॉक’ माना जा रहा है, लेकिन भौगोलिक रूप से इसकी लोकेशन अलास्का के क्लैम गल्च से 13 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में दर्ज की गई है. लगातार आ रहे इन झटकों ने पहले से ही संकट का सामना कर रहे प्रभावित इलाकों में डर का माहौल बना दिया है, जहां मलबे के नीचे दबे लोगों के कारण जान-माल के भारी नुकसान की आशंका लगातार बढ़ती जा रही है.

भारत ने शुरू किया ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’

वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप के बाद भारत ने राहत और बचाव के लिए ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ शुरू किया है. इस अभियान के तहत प्रभावित लोगों को तुरंत चिकित्सा सहायता देने के लिए भारतीय सेना की विशेष मेडिकल टीम वेनेजुएला भेजी गई है.


ये भी पढ़ें: सुपरपावर बनने की रेस में उत्तर कोरिया! ऑटोमैटिक फायर कंट्रोल और गाइडेड मिसाइलों के दम पर किम जोंग ने बढ़ाई सेना की ताकत


भारतीय सेना के 60 पैरा फील्ड हॉस्पिटल की 41 सदस्यीय टीम भारतीय वायुसेना के दो विमानों से रवाना हुई. इस दल में नौ अनुभवी सैन्य डॉक्टर भी शामिल हैं. टीम भूकंप प्रभावित इलाकों में घायलों का इलाज, जरूरी सर्जरी, ट्रॉमा के मरीजों की देखभाल और अन्य आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital