Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘मैं दोषी नहीं हूं, मैं एक नेक इंसान हूं’… न्यूयॉर्क कोर्ट में पेशी के दौरान बोले निकोलस मादुरो

Nicolas Maduro US Court: वेनेजुएला के अपदस्थ राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को न्यूयॉर्क कोर्ट में पेश किया गया. उन पर ड्रग्स तस्करी और नार्को-टेररिज्म की साजिश के आरोप हैं लेकिन उन्होंने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि उनका अपहरण किया गया है.

Nicolas Maduro US Court: वेनेजुएला के हटाए गए राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को सोमवार को न्यूयॉर्क की अदालत में पेश किया गया, जहां उन पर ड्रग्स तस्करी और नार्को-टेररिज्म की साजिश में शामिल होने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं. कोर्ट में अपनी पहली पेशी पर मादुरो ने कहा कि उनका अपहरण किया गया है और वे निर्दोष हैं. उन्होंने जज से कहा, “मैं दोषी नहीं हूं, मैं एक नेक इंसान हूं और अपने देश का राष्ट्रपति हूं.”

सैन्य कार्रवाई के बाद गिरफ्तारी

शनिवार को वेनेजुएला पर अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के बाद मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को पकड़ लिया गया था. दोनों को अमेरिका लाया गया और सोमवार को अदालत में पेश किया गया.

कोर्ट में खुद को राष्ट्रपति घोषित किया

अदालत में मादुरो ने गिरफ्तारी का विरोध करते हुए खुद को वेनेजुएला का राष्ट्रपति घोषित किया. उन्होंने संघीय मादक पदार्थों की तस्करी के आरोपों को खारिज किया. ट्रंप प्रशासन ने इन्हीं आरोपों का इस्तेमाल उन्हें सत्ता से हटाने के लिए किया था.

जेल की नीली वर्दी में कोर्ट पहुंचे

मादुरो और उनकी पत्नी को जेल की नीली वर्दी में हेलीकॉप्टर से अदालत लाया गया. हेलिपैड पर उतरने के बाद उन्हें तुरंत एक वैन में बैठाकर सीधे कोर्ट ले जाया गया. इसके बाद अदालती कार्यवाही शुरू हुई.

भारी सुरक्षा में पेशी

दोनों को मेट्रोपॉलिटन डिटेंशन सेंटर (MDC) से कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच मैनहट्टन लाया गया. हेलीकॉप्टर से उतारने के बाद भारी सुरक्षा में उन्हें अदालत तक पहुंचाया गया.

नार्को-टेररिज्म और हथियारों की साजिश का आरोप

मादुरो और उनकी पत्नी पर आरोप है कि उन्होंने वेनेजुएला की सेना और खुफिया एजेंसियों की मदद से कोकीन की भारी खेप अमेरिका भेजी. इसके लिए गुप्त हवाई पट्टियों का इस्तेमाल किया गया. उन पर मशीन गन और विनाशकारी हथियार रखने और साजिश रचने के भी आरोप हैं.

मृत्युदंड तक का प्रावधान

इन आरोपों में से कुछ में अधिकतम सजा मृत्युदंड तक हो सकती है. मादुरो पर मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार के भी आरोप हैं. स्विट्जरलैंड ने उनकी संपत्तियों को फ्रीज करने का ऐलान किया है.

बचाव में उतरे मशहूर वकील

मादुरो की पैरवी वकील डेविड विकस्ट्रॉम कर रहे हैं, जो अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करों के मामलों में जाने जाते हैं. उन्होंने पहले होंडुरास के पूर्व राष्ट्रपति जुआन ओरलांडो हर्नांडेज़ के भाई का भी बचाव किया था, जिसे दोषी ठहराया गया था लेकिन बाद में ट्रंप ने उसे माफी दी थी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital