Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

हमें भारत में क्वाड समिट 2024 की मेजबानी करने में खुशी होगी- बोले पीएम मोदी

Quad Summit: चार देशों के समूह क्वाड में भारत के अलावा अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान शामिल हैं.

Prime-Minister-Narendra-Modi

पीएम मोदी

Quad Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान में आयोजित जी 7 शिखर सम्मेलन के मौके पर हिरोशिमा में क्वाड (Quad) देशों के राष्ट्राध्क्षों के साथ बैठक में कहा कि 2024 में क्वाड नेताओं के शिखर सम्मेलन का आयोजन करने में भारत को खुशी होगी. बता दें कि चार देशों के समूह क्वाड में भारत के अलावा अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान शामिल हैं. जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने 2007 में क्वाड के गठन को लेकर सबसे पहले अपने विचार रखे थे.

क्वाड समूह विश्व के लिए महत्वपूर्ण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, “क्वाड वैश्विक भलाई, लोगों के कल्याण, समृद्धि और शांति के लिए प्रयास करना जारी रखेगा.” वहीं उन्होंने इस दौरान कहा कि “इस क्वाड समिट में हिस्सा लेते हुए मुझे खुशी हो रही है. क्वाड समूह इंडो-पैसिफिक में शांति, स्थिरता और समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है. इसमें कोई संदेह नहीं है कि इंडो-पैसिफिक व्यापार, इनोवेशन और विकास का इंजन है. हम एकमत है कि इंडो-पैसिफिक की सुरक्षा और सफलता केवल इस क्षेत्र के लिए ही नहीं बल्कि विश्व के लिए महत्वपूर्ण है. रचनात्मक एजेंडा के साथ, साझा लोकतांत्रिक मूल्यों के आधार पर हम आगे बढ़ रहे हैं. साझा प्रयासों के साथ मुक्त, खुला और समावेशी इंडो-पैसिफिक के हमारे विज़न को व्यावहारिक आयाम दे रहे हैं.”

जी 7 शिखर सम्मेलन में जापान पहुंचे पीएम मोदी ने हिरोशिमा में क्वाड शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया. इसमें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज भी शामिल हुए. यह बैठक जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान हुई है.

इसे भी पढ़ें: US में पीएम मोदी का होगा भव्य स्वागत, न्यूयॉर्क से लेकर सैन फ्रांसिस्को तक 20 बड़े अमेरिकी शहरों में निकाला जाएगा ‘भारत एकता’ मार्च

सिडनी में टली थी बैठक

अमेरिकी राष्ट्रपति बिडेन द्वारा वाशिंगटन में चल रही ऋण सीमा वार्ता के कारण अपनी यात्रा से वापस लेने के बाद, सिडनी में अमेरिका, भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान के क्वाड नेताओं के नियोजित शिखर सम्मेलन को रद्द कर दिया गया था.

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव काराइन जीन ने एक बयान में कहा कि, .राष्ट्रपति बिडेन को ऑस्ट्रेलिया की अपनी यात्रा स्थगित करने के बाद, क्वाड नेताओं ने सहमति व्यक्त की कि वे हिरोशिमा में अपना शिखर सम्मेलन आयोजित करेंगे ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि चार नेता पिछले एक साल में क्वाड की प्रगति को चिह्नित करने के लिए एक साथ आ सकें.’



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital