Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

G-20 Summit: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग नहीं होंगे जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल, पीएम ली कियांग लेंगे हिस्सा

G-20 Summit: इसके पहले, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पहले ही पीएम नरेन्द्र मोदी को अवगत करा चुके हैं कि शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए उनके लिए भारत की यात्रा करना संभव नहीं होगा.

Stapled Visa: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग

Stapled Visa: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग

G-20 Summit: यह अब तय है कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग अगले सप्ताह भारत में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे. वहीं जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री ली कियांग इस सम्मेलन में शामिल होंगे.

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने सोमवार को इस बारे में जानकारी दी. जी-20 शिखर सम्मेलन 9-10 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा. यह 18वां जी-20 शिखर सम्मेलन होगा. ली कियांग चीनी प्रतिनिधिमंडल का नई दिल्ली में नेतृत्व करेंगे.

इसके पहले, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पहले ही पीएम नरेन्द्र मोदी को अवगत करा चुके हैं कि शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए उनके लिए भारत की यात्रा करना संभव नहीं होगा.

पुतिन ने कहा था कि वह यूक्रेन में चलाए जा रहे ‘विशेष सैन्य अभियान’ पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं. रूसी राष्ट्रपति पिछले साल नवंबर में भी जी-20 के बाली शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं हुए थे. उन्होंने कहा कि अतीत में कई नेता विभिन्न कारणों से जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं हुए थे और यह मेजबान देश के बारे में कुछ भी नहीं दर्शाता है.

ये भी पढ़ें: G20 Summit के दौरान दिल्ली मेट्रो ने जारी की खास एडवाइजरी, इन मेट्रो स्टेशनों के गेट रहेंगे बंद, देखें पूरी लिस्ट

जी-20 के सदस्य देश वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 85 प्रतिशत, वैश्विक व्यापार का 75 प्रतिशत से ज्यादा और विश्व जनसंख्या के लगभग दो-तिहाई हिस्से का प्रतिनिधित्व करते हैं. इस समूह में कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोपीय संघ (EU) शामिल हैं.

आखिरी दौर में तैयारियां

जी-20 सम्मेलन को लेकर तैयारियां आखिरी दौर में हैं. दिल्ली पुलिस ने इस सम्मेलन के मद्देनजर शनिवार को ‘फुल ड्रेस’ में अभ्यास किया और इस दौरान राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न इलाकों से आए कार के काफिलों को सुरक्षा प्रदान करते हुए अन्य स्थानों तक पहुंचाया गया. पुलिस ने लोगों से हवाई अड्डा, रेलवे स्टेशन और बस अड्डों से आने-जाने संबंधी मार्गों संबंधी सुझावों का पता लगाने के लिए ‘जी-20 वर्चुअल हेल्प डेस्क’ पर यातायात संबंधी अद्यतन जानकारी पर नजर रखने को कहा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital