Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Delhi Weather Update: दिल्ली में पड़ने वाली है गर्मी, आज से बढ़ेगा तापमान और छूटेंगे पसीने

Today Weather in Delhi: तीन से सात जून तक दिल्ली का मौसम साफ रहेगा. दिल्ली की मानक वेधाशाला सफदरजंग के मुताबिक सात जून तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार करने की संभावना है.

Delhi Weather Today: देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में जून महीने की शुरुआत भले ही राहत भरी रही हो, लेकिन दिल्ली के लोगों को एक बार फिर गर्मी की तपिश झेलने के लिए तैयार रहने की जरूरत है. आज से तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है. मौसम विभाग (IMD Forcast) के मुताबिक 3 जून तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है. वहीं लगातार कई दिनों से हो रही बारिश का दौर समाप्त हो गया है. अब देश की राजधानी में पसीने छूड़ाने वाली गर्मी पड़ने वाली है.

बीते दिनों शुक्रवार को दिन का तापमान न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 35 डिग्री सेल्सियस देखने को मिली थी. हालांकि, 3 से 7 जून तक दिल्ली का मौसम साफ रहेगा. दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग के मुताबिक, 7 जून तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना है. राजधानी में 3 जून 2023 के बाद बारिश की कोई संभावना नहीं है. मौसम एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, दिल्ली में 3 जून के बाद बारिश की संभावना कम है. यानी लोगों को दिल्ली में पहले की तरह बारिश और आंधी की उम्मीद नहीं करनी चाहिए.

ये भी पढ़ें- बच्चे की पढ़ाई या रिश्तेदार के इलाज के लिए विदेश भेजना चाहते हैं पैसे? तो जान लें क्या हैं टैक्स के जरूरी नियम

तापमान सामान्य से 7 डिग्री कम

पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान औसत से सात डिग्री कम यानी 32.7 यानी सामान्य से सात डिग्री कम और न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम यानी 20.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. दिल्ली के रिज क्षेत्र में अधिकतम तापमान 32.5 और न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. बता दें कि इस बार मई में एक-दो दिन ही तापमान 40 डिग्री से ऊपर रिकॉर्ड किया गया. केवल एक दिन तापमान 46 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. 26 मई से अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री के बीच स्थित है. तापमान में कमी आने से दिल्ली के लोगों को पिछले पांच से छह दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से राहत मिली है. दिल्ली के आसमान में एक से दो दिन और बादल छाए रहने की संभावना है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital