Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

खुफिया एजेंसी RAW का फर्जी अधिकारी बन दे रहा था झांसा, ऐसे खुली पोल, पुलिस ने पकड़ा

महाराष्ट्र पुलिस ने एख फर्जी रॉ के अफसर को गिरफ्तार किया है. ये शख्स खुद को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) का अधिकारी बता कर लोगों को आयकर विभाग एवं सशस्त्र बलों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करता था.

सांकेतिक फोटो

महाराष्ट्र पुलिस ने एख फर्जी रॉ के अफसर को गिरफ्तार किया है. ये शख्स खुद को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) का अधिकारी बता कर लोगों को आयकर विभाग एवं सशस्त्र बलों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करता था. आरोपी को गिरफ्तार करने की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि खुद को रॉ का अफसर बताने वाला इस शख्स ने अपना नाम चाणक्य रखा था.

कुछ दिन पहले फर्जी पीएमओ के अफसर को किया गया था गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि यह गिरफ्तारी सेना के दक्षिणी कमान के सैन्य खुफिया एजेंसी की जानकारी के आधार पर की गई है. इससे पहले गुजरात से जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जालसाजी के आरोपी किरण पटेल की गिरफ्तारी की गई थी जो खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) का अधिकारी बताता था.

पुलिस ने फर्जी RAW अफसर को अहमदनगर से किया गिरफ्तार

अधिकारियों ने बताया कि संतोष आत्माराम राठौड़ (35) को अहमदनगर में किराए के एक मकान से गिरफ्तार किया गया, जो अपनी महिला मित्र के साथ रह रहा था. उन्होंने बताया कि आरोपी के पास से रॉ का फर्जी पहचान पत्र और आधार कार्ड मिला है. फर्जी पहचान पत्र पर ‘चाणक्य’ फर्जी नाम के साथ उप सचिव (आंतरिक सुरक्षा) लिखा है.

यह भी पढ़ें- रात में AC चलाने वालों को महंगाई का झटका, अब 10 से 20 फीसदी ज्यादा देना पड़ेगा बिजली बिल, नया नियम लागू करने जा रही केंद्र सरकार

आरोपी से पुलिस और सैन्य खुफिया प्रकोष्ठ के अधिकारी पूछताछ में जुटे

सैन्य खुफिया प्रकोष्ठ के अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस को अहमदनगर के शेवगांव में खुद को रॉ एजेंट बताने वाले एक व्यक्ति के मौजूद होने की जानकारी दी थी. शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी आयकर विभाग, सशस्त्र बलों और अन्य सरकारी विभागों में नौकरी दिलाने में मदद करने के नाम पर पैसे ठगता था. पुलिस के मुताबिक आरोपी के पास से कार्मिक विभाग का नियुक्ति पत्र भी बरामद किया गया है. आरोपी से पुलिस और सैन्य खुफिया प्रकोष्ठ के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest