Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Ayodhya Ram Mandir: अद्भुत होगा रामलला का सिंहासन, चढ़ाई जाएगी सोने की परत और ऊंचाई होगी 8 फीट

UP News: राम मंदिर के प्रथम तल का 80 फीसदी तक काम पूरा हो चुका है. सीढ़ियों और दूसरी जगहों पर फर्श डाला जा रहा है.

रामलला

Ayodhya Ram Mandir: राम नगरी अयोध्या (Ayodhya) में भव्य राम मंदिर (Ram Mandir) का निर्माण कार्य तेज गति से आगे बढ़ रहा है. धीरे-धीरे भगवान रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम का समय भी नजदीक आ रहा है. जिसको लेकर तैयारी जोरों पर है. प्रत्येक राम भक्त रामलला को मंदिर में विराजमान होते हुए देखना चाहता है और मंदिर उद्घाटन को लेकर जोश में दिखाई दे रहा है. तो दूसरी ओर मंदिर के गर्भगृह में रामलला को विराजमान कराने से पहले उनके सिंहासन को तैयार किया जा रहा है. रामलला का सिंहासन बेहद खास होगा. ये सिंहासन राजस्थान (Rajasthan) के संगमरमर पत्थर से बनाया जा रहा है, जिस पर सोने की परत चढ़ाई जाएगी और इसकी ऊंचाई आठ फीट की होगी, जो कि बेहद खूबसूरत होगा.

22 जनवरी पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

बता दें कि आने वाली 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों होगा और इस मौके पर रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा भी होगी. इस कार्यक्रम को लेकर तैयारी जोरों पर है. तमाम मेहमानों को आमंत्रित किया जा रहा है. तो वहीं मेहमानों के रहने और भोजन आदि की व्यवस्था भी की जा रही है. इस कार्यक्रम को देखते हुए राम मंदिर के पहले चरण का कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है. दिन रात मजदूर मंदिर का निर्माण कार्य पूरा करने में जुटे हैं. निर्माण कार्य जल्दी खत्म हो, इसके लिए मजदूरों की संख्या में भी बढ़ोतरी की गई है. श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र ने इस बारे में मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि राम मंदिर के गर्भगृह का निर्माण हो चुका है. गृह मंडप के फर्श पर संगमरमर का काम चल रहा है. 15 दिसंबर तक राम मंदिर के ग्राउंड फ्लोर का हॉल तैयार हो जाएगा.

ये भी पढ़ें- Kanpur News: क्रिकेट में बड़े भाई का सिक्का जमाने के लिए छोटा बना मुख्य सचिव, UPCA के अध्यक्ष को फोन कर बनाया दबाव, पिता के साथ दोनों बेटे गिरफ्तार

राजस्थान से मंगाया गया है सफेद संगमरमर

उन्होंने रामलला के सिंहासन को लेकर जानकारी दी कि राम मंदिर में भगवान श्री राम आठ फीट ऊंचे सिंहासन पर विराजमान होंगे. इन दिनों भगवान के सिंहासन को बनाए जाने का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है. ये सिंहासन राजस्थान से मंगाए गए सफेद संगमरमर के पत्थर से बनाया जा रहा है, जिसके बाद इस पर सोने की परत चढ़ाई जाएगी. उन्होंने आगे बताया कि ये सिंहासन तीन फीट ऊंचा और चार फीट चौड़ा और आठ फीट लंबा होगा. डा. अनिल मिश्र ने बताया कि सिंहासन गर्भगृह में होगा जिस पर रामलला विराजित होंगे.

80 फीसदी निर्माण कार्य हो चुका है पूरा

श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र ने मंदिर निर्माण कार्य को लेकर जानकारी दी कि अब तक राम मंदिर के प्रथम तल का 80 फीसदी तक काम पूरा हो चुका है. उन्होंने बताया कि सीढ़ियों और दूसरी जगहों पर फर्श डाला जा रहा है. बता दें कि ट्रस्ट की ओर से राम मंदिर निर्माण की तस्वीरें भी प्रतिदिन सोशल मीडिया पर राम भक्तों के लिए शेयर की जाती है, जिसमें राम मंदिर की भव्यता साफ दिखाई दे रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital