Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

NIA Raid: मानव तस्करी और फर्जी पासपोर्ट मामले में एनआईए की बड़ी कार्रवाई, 10 राज्यों में रेड के बाद 44 आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने ह्यूमन ट्रैफिकिंग और फर्जी पासपोर्ट मामले में बड़ी कार्रवाई की है. 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में छापेमारी कर 44 दलालों को गिरफ्तार किया है.

nia

NIA (फाइल फोटो)

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने ह्यूमन ट्रैफिकिंग और फर्जी पासपोर्ट मामले में बड़ी कार्रवाई की है. 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में छापेमारी कर 44 दलालों को गिरफ्तार किया है. NIA ने बीते बुधवार को एक साथ कई राज्यों में छापेमारी शुरू की थी. NIA अधिकारियों ने बताया कि BSF और राज्यों की पुलिस के साथ मिलकर बुधवार को सुब से लेकर शाम तक बड़े स्तर पर छापेमारी की कार्रवाई की गई.

NIA ने कुल 55 जगहों पर छापेमारी की

मिली जानकारी के मुताबिक, NIA ने जिन राज्यों में रेड डाली गई है उनमें त्रिपुरा, असम, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, हरियाणा, पुडुचेरी, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर शामिल हैं. ये छापेमारी मानव तस्करी से जुड़े मामले में की गई. NIA ने कुल 55 जगहों पर छापेमारी की.

यह भी पढ़ें- African-American Actress: नीतीश कुमार के बयान पर अमेरिकी सिंगर ने लगाई लताड़, पीएम मोदी को बताया दुनिया का सर्वश्रेष्ठ नेता

NIA टीम ने एक रोहिंग्या युवक को किया गिरफ्तार

NIA ने जम्मू-कश्मीर और सांबा में भी कार्रवाई की है. छापेमारी में एनआईए ने एक रोहिंग्या को गिरफ्तार किया है. जिससे पूछताछ की जा रही है. इसके अलावा इन शहरों के अलग-अलग इलाकों में भी रेड की कार्रवाई की गई है. जिसमें बठिंडी से जफर आलम नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. ये कार्रवाई उन जगहों पर की गई है जहां म्यांमार से आए लोग रह रहे थे.

डिजिटल उपकरण समेत आधार-पैन कार्ड बरामद

NIA की तरफ से की गई इस छापेमारी में मोबाइल फोन, सिम कार्ड और पेन ड्राइव जैसे डिजिटल उपकरण बरामद हुए हैं. इसके अलावा आधार, पैन कार्ड और पहचान पत्र के दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं. जिसकी जांच की जा रही है कि ये फर्जी हैं या फिर असली. टीम ने 20 लाख रुपये नकद और 4550 अमेरिकी डॉलर भी बरामद किए हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital