Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के CM को लेकर बड़ी खबर, तीनों राज्यों में नए चेहरे लाएगी BJP!

तीन राज्यों में बीजेपी ने बेहतरीन जीत हासिल की है, और अब मुख्यमंत्रियों को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है.

BJP CM In Madhya Pradesh, Rajasthan & Chhattisgarh: पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में से तीन में बीजेपी ने धमाकेदार जीत दर्ज की है. मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भगवा लहरा रहा है. कुछ इसी तरह कांग्रेस ने तेलंगाना में जीत दर्ज की है  औऱ उसने अपने नए सीएम के लिए रेवंत रेड्डी के नाम का ऐलान भी कर दिया है. हालांकि बीजेपी अभी भी अपने सीएम चेहरों को लेकर मंथन कर रही है. इस बीच सूत्रों का कहना है कि बीजेपी इस बार किसी भी पुराने सीएम को फिर से नहीं लाएगी, मतलब राज्यों के सीएम नए होंगे.

बता दे कि इस बार बीजेपी ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में किसी भी सीएम का ऐलान नहीं किया था. तीनों ही राज्यो में बीजेपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर ही चुनाव लड़ी थी. हालांकि मुख्यमंत्री के तौर पर शिवराज सिंह चौहान ने पूरे चुनाव में अपनी ताकत झोंकी थी, लेकिन उनके नाम को लेकर भी कोई ऐलान नहीं किया गया था, बल्कि कई केंद्रीय मंत्री औऱ सांसदों को भी चुनाव लड़ाया गया था. अब माना जा रहा है कि किसी भी वक्त बीजेपी अपने मुख्यमंत्रियों को लेकर बड़ा ऐलान कर सकती है.

यह भी पढ़ें-Rajasthan: 2 राजघराने और 2 बाबाओं के बीच फंसी BJP! किसे बनाएगी राजस्थान का CM?

नए सीएम का होगा ऐलान!

इस बीच समाचार एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि तीनों ही राज्यों यानी मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में बीजेपी अपने मुख्यमंत्रियों के तौर पर नए चेहरों को उतार सकती है. इसका सीधा मतलब है कि बीजेपी मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की जगह, किसी दूसरे नेता को मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी दे सकती है, कुछ ऐसा ही राजस्थान में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया और छत्तीसगढ़ में पूर्व सीएम रमन सिंह के साथ भी कर सकती है.

यह भी पढ़ें-Rajasthan: करणी सेना प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या करने वाले दोनों आरोपी कौन हैं? कैसे रची साजिश

बीजेपी की हुई बंपर जीत

बता दें कि मध्य प्रदेश में बीजेपी को 163 सीटें हासिल हुईं हैं, राजस्थान में पार्टी को 115 और छत्तीसगढ़ में 54 सीटें हासिल हुए हैं. अब यह देखना अहम होगा कि प्रचंड बहुमत के साथ बीजेपी मुख्यमंत्रियों को चुनने के मुद्दे पर क्या फैसला लेती है, और तीनों ही राज्यों में बीजेपी किस-किस पर दांव लगाती है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest