Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

3 राज्यों में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद 11 BJP सांसदों का इस्तीफा, इनमें 5 मध्य प्रदेश, 3 राजस्थान और 3 छत्तीसगढ़ से इलेक्शन जीते थे

भाजपा ने 3 राज्यों के विधानसभा चुनावों में अपने कुल 21 सांसदों को मैदान में उतारा था. जिनमें से 12 सांसद चुनाव जीते. उनमें से ज्यादातर ने अब अपनी सांसदी छोड़ दी है.

kirodi lal meena rajyavardhan rathore diya kumari

राजस्थान में 7 सांसदों ने चुनाव लड़ा, 4 जीते, 3 का इस्तीफा.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

BJP MPs Resigned: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने 21 सांसदों को हाल ही विधानसभा चुनाव में उतारा था. जिनमें से 12 सांसद चुनाव जीते, जबकि 9 हार गए. अब उन 12 में से 11 सांसदों ने सांसदी से इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफा देने वाले इन सांसदों में 5 मध्य प्रदेश, 3 राजस्थान और 3 छत्तीसगढ़ से विधानसभा चुनाव जीते थे.

राजस्थान में 7 सांसदों ने चुनाव लड़ा, 4 जीते, 3 का इस्तीफा

राजस्थान से चुनाव जीतने वाले 4 भाजपा सांसदों में से सिर्फ बालकनाथ ने अभी इस्तीफा नहीं दिया है. बाकी, तीनों सांसदों किरोड़ी लाल मीणा, दिया कुमारी और राज्यवर्धन सिंह राठौर ने विधायक का चुनाव जीतने के बाद बुधवार को अपनी सांसदी से इस्तीफा दे दिया है. इसी प्रकार मध्य प्रदेश से नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद सिंह पटेल, राकेश सिंह, उदय प्रताप और रीति पाठक ने भी अपनी संसद सदस्यता छोड़ दी है. इन सभी ने विधानसभा चुनाव लड़ा और जीता था.

BJP Flag

3 छत्तीसगढ़ से विधानसभा चुनाव जीते, सभी का इस्तीफा

अपनी संसद सदस्यता छोड़ने वाले अन्य भाजपा सांसदों की बात करें तो छत्तीसगढ़ से अरुण साव, रेणुका सिंह और गोमती साय ने भी इस्तीफा दिया है. अब ये सभी विधायक बन गए हैं और आने वाले कुछ दिनों में इन्हें छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री बनाया जा सकता है. या फिर इन्हें 2024 के लोकसभा चुनाव में उतारा जा सकता है.

यह भी पढ़िए: ‘आकांक्षाओं को पूरा करने पर ध्यान दें, PM मोदी को बदनाम करने पर नही’, विधानसभा चुनाव नतीजों में वोटर्स का राहुल को सबक

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital