Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Ayodhya News: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने राम नगरी में चलाया स्वच्छता अभियान, लगाई झाड़ू, बोले- PM की प्रेरणा से चल रहा कैंपेन

UP News: डिप्टी सीएम ने अनवरत चलने वाले स्वच्छता अभियान से जुड़ने के लिए नगरवासियों का आह्वान किया. साथ ही उन्होंने अयोध्या में बन रहे मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम एयरपोर्ट का भी अफसरों के साथ निरीक्षण किया.

फोटो-सोशल मीडिया

Ayodhya News: राम मंदिर के उद्घाटन से पहले अयोध्या में एयरपोर्ट का उद्घाटन होने जा रहा है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचेंगे. इससे पहले यहां पर जिला प्रशासन सहित भाजपा के कार्यकर्ता तैयारी में जुटे हैं. इसी बीच डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी यहां पर कैंप कर रहे हैं और प्रतिदिन अयोध्या की तमाम गलियों व मोहल्लों में झाड़ू लेकर सफाई अभियान चला रहे हैं. वह 6 दिन तक अयोध्या प्रवास पर हैं. सोमवार को ही वह अयोध्या पहुंच गए थे. सफाई अभियान के दौरान ही पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री एक था और एक ही रहेगा. 2024 में फिर से मोदी ही आएंगे. इसी के साथ कहा कि, गांव-गांव में एक ही नारा गूंज रहा है, “घर-घर में खुशहाली हो, बस इतना फर्ज निभा देना, बाकि सब मोदी कर देंगे, तुम कमल का बटन दबा देना.”

 

बता दें कि अयोध्या धाम को स्वच्छ नगरी बनाने के लिए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने खुद ही झाड़ू थाम ली है और अपने अयोध्या प्रवास के दौरान लगातार सफाई अभियान चला रहे हैं. इसी के साथ लोगों को प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान का संदेश दे रहे हैं. इसी के साथ ही उन्होंने अनवरत चलने वाले स्वच्छता अभियान से जुड़ने के लिए नगरवासियों का आह्वान किया. साथ ही उन्होंने अयोध्या में बन रहे मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम एयरपोर्ट का भी अफसरों के साथ निरीक्षण किया. इसी के साथ कहा कि अयोध्या को विश्व स्तरीय नगरी का स्वरूप दिया जाना है. इसके लिए सबसे पहले इसे स्वच्छ बनाना होगा. यह काम सिर्फ सरकारी विभागों के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता है. हर अयोध्यावासी को अपनी भागीदारी निभानी होगी. इसी के साथ यहां पर उन्होंने नारा दिया, “जहां जन्मे राम, स्वच्छ रहे वह अयोध्या धाम.” बता दें कि 30 दिसम्बर को पीएम एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे. इसको देखते हुए डिप्टी सीएम मौर्य ने एयरपोर्ट पर रनवे, कार्यालय आदि का निरीक्षण किया. अफसरों से अब तक की तैयारियों और नागरिक सुविधाओं की जानकारी ली.

ये भी पढ़ें- भारत जोड़ो यात्रा के बाद राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा, विज बोले- न तो पहले कोई पत्ता हिला और न ही इस यात्रा से कुछ निकलेगा

पीएम की प्रेरणा से चलाया जा रहा है सफाई अभियान

इसी बीच पत्रकारों से बात करते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री अयोध्या आ रहे हैं, एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन देंगे. हम यहां पर कैंप कर रहे हैं तो इसी दौरान सफाई अभियान भी चला रहे हैं. इसी के साथ ही डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा से ही सफाई अभियान चलाया जा रहा है. साथ ही वह बोले, मन चंगा तो कठौती में गंगा. इसी के साथ कहा कि लाल किले से प्रधानमंत्री मोदी ने सफाई अभियान का संदेश दिया था, हम उनकी प्रेरणा से ही आगे बढ़ रहे हैं और सफाई निरंतर जारी रहेगी.

इंडिया गठबंधन में सब बनना चाहते हैं पीएम

इस मौके पर उनसे पूछा गया कि मायावती की तरफ से उनके सांसदों ने कहा है कि अगर इंडिया गठबंधन में उनको पीएम का चेहरा बनाया जाए, तब वह गठबंधन में आने पर विचार कर सकती हैं, इस सवाल का जवाब देते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि इंडिया गठबंधन में हर कोई प्रधानमंत्री बनना चाहताहै लेकिन एक ही प्रधानमंत्री 2024 में आएंगे वो हैं मोदी, जो कि पहले भी प्रधानमंत्री का चेहरा थे और आगे भी रहेंगे. साथ ही उन्होंने कहा कि, गांव गांव में नारा गूज रहा है, “घर-घर में खुशहाली हो, बस इतना फर्ज निभा देना, बाकि सब मोदी कर देंगे, तुम कमल का बटन दबा देना”.तो वहीं राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर बोले कि उनको फिर से किसी ने झाड़ के पेड़ पर चढ़ा दिया है. बता दें कि 14 जनवरी से राहुल गांधी की नई यात्रा भारत न्याय यात्रा शुरू हो रही है. इससे पहले राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा कर चुके हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital