Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

भारत जोड़ो यात्रा के बाद राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा, विज बोले- न तो पहले कोई पत्ता हिला और न ही इस यात्रा से कुछ निकलेगा

Anil Vij Vs Rahul Gandhi: राहुल गांधी अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बाद 2024 लोकसभा चुनाव से पहले अब कांग्रेसियों के साथ फिर एक यात्रा निकालने वाले हैं. इस यात्रा का ऐलान होने पर कांग्रेस नेताओं पर भाजपा नेता तंज कस रहे हैं.

Anil Vij Vs Rahul Gandhi

भाजपा के नेता और हरियाणवी मंत्री अनिल विज (इनसेट में राहुल गांधी)

Rahul Gandhi Bharat Nyay Yatra: कांग्रेस पार्टी के सिपहसालार राहुल गांधी अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बाद कांग्रेसियों के साथ फिर एक यात्रा निकालने वाले हैं. उनकी इस अगली यात्रा का नाम होगा- भारत न्याय यात्रा. कांग्रेस नेता इस यात्रा की शुरूआत 2024 लोकसभा चुनाव से पहले ही करेंगे. कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और जयराम रमेश ने बताया कि यह यात्रा 14 जनवरी से मणिपुर से शुरू होकर 20 मार्च को मुंबई में खत्म होगी.

इस यात्रा का ऐलान होने पर कांग्रेस नेताओं पर भाजपा नेता तंज कस रहे हैं. भाजपा के नेता और हरियाणवी मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर भारत न्याय यात्रा को लेकर जुबानी हमला बोला है. अनिल विज ने अभी कहा, “…न तो उनकी (राहुल गांधी) पहली यात्रा करने से कोई पत्ता हिला और न ही इस यात्रा से कुछ निकलेगा. हां, ये सब मनोरंजन के लिए ठीक है, क्योंकि वह (राहुल गांधी) काफी कुछ करते रहते हैं.”

anil Vij haryana

यह भी पढ़िए: 2024 में राहुल या PM मोदी, यूपी-MP के अलावा उत्तर भारत में कौन सबसे ज्यादा पॉपुलर?

अंबाला में हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज आगे बोले— “कभी राहुल गांधी सब्जी बोने लगते हैं, कभी पहलवानों के साथ कुश्ती करते हैं. वह वैकल्पिक काम ढूंढ रहे हैं क्योंकि राजनीति में उनका करियर चौपट हो गया है.”



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital