Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

‘जनता चाहेगी तो सीएम भी बनेंगे…’ बेटे के डिप्टी सीएम बनने पर बोले पिता शकुनी चौधरी

Shakuni Choudhary Reaction on son Samrat Choudhary: सम्राट चौधरी के डिप्टी सीएम बनने के बाद उनके पिता शकुनी चैधरी ने खुशी व्यक्त की. उन्होंने कहा कि उनकी 20 साल की तपस्या सफल हो गई.

.

Shakuni Choudhary Reaction on son Samrat Choudhary: नीतीश कुमार रविवार को एनडीए में शामिल हो गए हैं. इसके साथ ही बिहार में नई एनडीए की सरकार अस्तित्व में आ चुकी है. नीतीश कुमार ने सीएम के तौर पर 9वीं बार शपथ ली. नीतीश कुमार के साथ ही सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने भी डिप्टी सीएम पद की शपथ ली. सम्राट चौधरी के डिप्टी सीएम बनने के बाद से ही उनके परिवार में हर कोई खुश है. उनके घर के बाहर ग्रामीणों ने पटाखे जलाए. इस बीच सम्राट चौधरी के पिता शकुनी चौधरी का बयान भी सामने आया है.

यह भी पढ़ेंः Delhi News: दिल्ली पुलिस के मालखाने में लगी भीषण आग, 200 कारें और करीब 250 दोपहिया वाहन जलकर राख

शकुनी चौधरी ने कहा कि ये 20 साल की तपस्या का परिणाम है. जनता चाहेगी तो वे एक दिन सीएम भी बनेंगे. सम्राट चौधरी के गांव लखनपुर में लोगों ने खुशियां मनाई और पटाखे जलाए. वहीं भाजपा से पूर्व विधायक गणेश पासवान ने कहा कि सम्राट चौधरी के डिप्टी सीएम बनने से बीजेपी और मजबूत होगी. उन्होंने कहा कि 2025 के विधानसभा चुनाव में एनडीए सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी.

जानें कौन हैं शकुनी चौधरी

बता दें कि सम्राट चौधरी के पिता शकुनी चौधरी समता पार्टी के संस्थापक सदस्य रह चुके हैं. इसके अलावा वे बिहार विधानसभा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं. शकुनी चौधरी ने राजनीति की शुरुआत 1980 से की. उन्होंने 1980 में राज्य की तारापुर सीट से पहला चुनाव लड़ा और विधायक बने। इसके बाद लगातार 7 बार वे इस सीट से विधायक रहे. वहीं वे खगड़िया से सांसद भी रह चुके हैं. गौरतलब है कि राजनीति में आने से शकुनी चौधरी सेना में थे। सेना में 15 साल की नौकरी करने के बाद वे राजनीति में आए थे.

यह भी पढ़ेंः ‘जनता सबक सिखाएगी…’ नीतीश कुमार के NDA में शामिल होने पर बोले शरद पवार, जानें किसने क्या कहा?



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital