Bharat Express DD Free Dish

राज्यसभा सदस्य जयराम रमेश का बयान, कहा- कांग्रेस एक लोकतांत्रिक पार्टी है और वह हमेशा जियो और जीने दो में विश्वास करती

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राज्यसभा सदस्य जयराम रमेश ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस एक लोकतांत्रिक पार्टी है और वह हमेशा जियो और जीने दो में विश्वास करती रही है. भारत जोड़ो यात्रा में शामिल रमेश ने कोटा के पास मंदान में संवाददाताओं के एक सवाल के जवाब में कहा, हमारी पार्टी में अलग अलग विचार के लोग हैं. भय व डर का कोई माहौल नहीं है. हमारे ही नेता कभी कभी हमारी ही पार्टी की आलोचना करते हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read