Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

मॉनसून से पहले इस बाइक को देख मिला सुकून, शख्स ने लगाया गजब का दिमाग; अब नहीं भीगेंगे बारिश में- Video

ये वीडियो सोशल मीडिया पर इतनी तेजी से वायरल हो रहा है कि 2 करोड़ 50 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

viral bike

वीडियो ग्रैब-सोशल मीडिया

Video: भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए हर कोई चाहता है कि जल्द से जल्द मॉनसून आ जाए, लेकिन जब बारिश लगातार होने लगती है तो ऑफिस से लेकर हर काम डिस्टर्ब होने लगता है, जिनके पास कार होती है वो तो सर्र से निकल जाते हैं लेकिन बाइक वाले लोगों को भीग कर ही ऑफिस जाना पड़ता है लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसी बाइक वायरल हो रही है, जिसे देखकर काफी सुकून मिल रहा है.

सोशल मीडिया पर वायरल ये बाइक ऐसी है कि बारिश के वक्त भी इसे चलाएंगे तो भी नहीं भीगेंगे. दरअसल काले रंग की बाइक की सीट को ऊपर से शायद एक फाइबर ग्लास से कवर किया गया है क्योंकि वीडियो में युवक आसानी से कवर को उठाकर बाइक पर बैठता नजर आ रहा है और फिर वह बारिश के दौरान आराम से बाइक को चलाता हुआ जा रहा है. इस बाइक में हेलमेट पहनने का झंझट भी नहीं है.

ये भी पढ़ें-Ajab Gajab: मौत के बाद इस देश में बच्चा बदल जाता है पेड़ में…! जानें कैसे?

ये वीडियो सोशल मीडिया पर इतनी तेजी से वायरल हो रहा है कि 2 करोड़ 50 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. 1 लाख 47 हजार लोगों ने इसे लाइक तो 16 हजार लोगों ने बुकमार्क किया है. इतना ही नहीं, 12 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को रिपोस्ट कर चुके हैं, जबकि 3 हजार से ज्यादा कमेंट्स आए हैं. हालांकि इस बाइक में पैर कवर नहीं होता. यानी कि बारिश के वक्त अगर रेनकोट नहीं पहना है तो पैर भीग सकता है. इस वीडियो को देखकर भारतीय इसे भारत लाने की बात कह रहे हैं तो वहीं कई लोग ये कह रहे हैं कि इस बेहतरीन आइडिया को तो हम भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

वायरल वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है कि इसमें वाइपर नहीं है. खिड़कियों पर रंग चढ़ा हुआ है, इसलिए अंधेरे में देखना असंभव होगा. दुर्घटना में सुरक्षा प्रदान करने का कोई तरीका नहीं है और यह इतना करीब है कि उसने हेलमेट भी नहीं पहना है. एक अन्य मैसेज में लिखा गया है कि मुझे लगता है कि यह एक अच्छा आइडिया है और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इसका डिजाइन भी दमदार है. फिलहाल ये वीडियो कहां का है, इसकी जानकारी सामने नहीं आ सकी है लेकिन ये लोगों को बेहद पसंद आ रहा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital