Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Prayagraj: ‘मेरी गर्दन धड़ से अलग कर देना, दोबारा जिंदा होकर स्टेशन पर मिलूंगा’, युवक ने कराया खुद का कत्ल

Prayagraj: मामला 10 दिसंबर को प्रयागराज के करछना थाना के गधीगांव इलाके में, हाइवे के किनारे मिली एक सिर कटी लाश से जुड़ा हुआ है.

Tantra-Mantra

(सांकेतिक तस्वीर)

Prayagraj: संगम नगरी प्रयागराज से एक ऐसी घटना सामने आ रही है, जिसमें एक युवक ने इस विश्वास से अपनी ही हत्या करा दी है कि वह एक बार फिर से जीवित हो उठेगा. बात तंत्र-मंत्र से जुड़ी हुई है. मृतक का मानना था कि देवी मां की कृपा से वह फिर से जिंदा हो उठेगा. उसके बाद मां उसे अधिक शक्तियां प्रदान करेंगी और वह शक्तिशाली बन जाएगा.

यूपी के प्रयागराज में हुई इस वारदात में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मामला 10 दिसंबर को प्रयागराज के करछना थाना के गधीगांव इलाके में, हाइवे के किनारे मिली एक लाश से जुड़ा हुआ है. पुलिस को मिली इस सिर कटी लाश से मरने वाले की उम्र 37 साल के आसपास होने का अंदाजा लगाया गया था. पुलिस ने जब मामले की छानबीन की तो एक ऐसी सच्चाई सामने आई जिसे जानकर लोग हैरान हैं.

मृतक और हत्यारा रहते थे साथ-साथ

पुलिस के मुताबिक मृतक आशीष दीक्षित करीब 6 महीने पहले हरिद्वार में नीतीश सैनी से गंगा स्नान के दौरान मिला था. नीतीश बहुत ही साधारण परिवार से ताल्लुक रखता था. इसलिए वह हमेशा अपने भविष्य को लेकर चिंतित रहता था. आशीष ने नीतीश को पूजा-पाठ और दैवीय शक्तियों के जरिए एक अच्छा भविष्य देने का भरोसा दिलाया.

नीतीश, आशीष की इन्हीं बातों में आ गया. यहां तक की उसने अपनी नौकरी भी छोड़ दी. हरिद्वार में ही आशीष और नीतीश ने एक किराए का कमरा ले लिया था और दोनों साथ ही रहा करते थे.

इसे भी पढ़ें: Video: पोती की शादी में नाच रही थीं दादी, अचानक आया हार्ट अटैक और तोड़ा दम

मेरे खून से करना तिलक

नीतीश पर आशीष की बातों का इतना असर था कि वह अपने परिवार वालों के मना करने के बावजूद भी आशीष के साथ ही रहता था. ऐसे में एक दिन आशीष ने नीतीश से अपनी सिद्धियों वाली बात कही. और कहा कि अगर तुम मुझे मार दोगे तो मुझे सिद्धियां प्राप्त हो जाएंगी. जिसके बाद मैं फिर से जीवित हो जाऊंगा.

नीतीश के अनुसार आशीष ने उससे कहा कि जब मैं पूजा-पाठ करने के बाद लेट जाउं तो तुम हथियार से मेरी गर्दन काट देना और जो खून निकलेगा उसे अपने माथे पर लगा लेना. नीतीश ने वैसा ही किया जैसा कि आशीष ने कहा था. लेकिन आशीष फिर जिंदा नहीं हो पाया.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital