Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Noida: POCSO Act में गिरफ्तार हुआ म्‍यूजिक टीचर, नृत्य-संगीत सिखाने की आड़ में बालिका को दिखाता था अश्‍लील फिल्‍में

अगर आपके बच्चों को कोई शिक्षक आपके घर पढ़ाने आ रहा है तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. एक शिक्षक एक बालिका को संगीत और नृत्य सिखाने उसके घर जाता था, उसकी करतूतें पता चलने पर अब उसे जेल भेज दिया गया है.

Noida News UP Police

नोएडा पुलिस की गिरफ्त में आरोपी डांस-म्यूजिक टीचर.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Noida News: उत्‍तर प्रदेश में नोएडा के थाना फेज-3 इलाके में पुलिस ने एक टीचर को गिरफ्तार किया है, जो नाबालिग लड़की को संगीत और नृत्य सिखाने के बहाने उसे अश्‍लील फिल्‍में दिखाता था. उसकी करतूतें तब सामने आईं, जब लड़की के परिजनों ने लैपटॉप पर अश्‍लील फिल्‍म देखी.

Noida Police News

एडीसीपी हृदेश कठेरिया के मुताबिक, बालिका के परिजनों की शिकायत पर आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके ऊपर पॉक्सो समेत अन्य धराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. उन्‍होंने बताया कि 10 साल बालिका को नृत्य और संगीत सिखाने के लिए घर आने वाला टीचर उसको पॉर्न वीडियो दिखाता था. वो बालिका को बोलता था कि खाली समय में ऐसी वीडियो देखा करो.

आरोपी टीचर का नाम नुराग मैन्युअल है. बताया जा रहा है कि पिछले 1 साल से अनुराग मैन्युअल बालिका को संगीत और नृत्य की क्लास देने उसके घर आता था. पिछले दिनों जब बालिका के परिवार वालों ने बालिका के लैपटॉप को देखा तो वह दंग रह गए. पूछने पर बालिका ने उसके द्वारा कही गई बातें अपने परिजनों को बताईं. उसके बाद उन्‍होंने उस टीचर की पुलिस से शिकायत की.

– भारत एक्‍सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital