Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

बजट से पहले 7 करोड़ EPFO मेम्बर्स को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, जानिए अब PF पर कितना मिलेगा ब्याज

EPFO Interest Rate: फरवरी में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए ब्याज दर की 8.25 प्रतिशत का ऐलान किया था, जिसे अब फाइनेंस मिनिस्‍ट्री की तरफ से मंजूरी दे दी गई है.

EPFO Interest Rate

EPFO Interest Rate

EPFO Interest Rate: बजट से पहले मोदी सरकार ने 7 करोड़ EPFO मेंबर्स को बड़ी खुशखबरी दी है. अब कर्मचारियों को PF अकाउंट में जमा रुपए पर ब्याज ज्यादा मिलेगा. केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने गरुवार यानी 11 जुलाई 2024 को बड़ा ऐलान करते हुए EPFO डिपॉजिट के लिए ब्याज में बढ़ोतरी की मंजूरी दे दी है.

अभी इतना था ब्याज दर

EPFO के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) ने फरवरी में 2023-24 के लिए पीएफ पर ब्याज बढ़ाने का ऐलान किया था. जिसके बाद PF के ब्‍याज को 8.15% से बढ़ाकर 8.25% करने का फैसला किया था. सीबीटी के फैसले के बाद 2023-24 के लिए ईपीएफ जमा पर ब्याज दर को सहमति के लिए वित्त मंत्रालय को भेजा गया था, जिसे अब मंजूरी दी जा चुकी है.

EPFO ने एक्स पर दी जानकारी

ईपीएफओ ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर जानकारी देते हुए कहा कि ईपीएफ सदस्यों के लिए वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 8.25% की ब्याज दर सरकार द्वारा मई 2024 में सूचित कर दिया गया है. अब सिर्फ कर्मचारियों को पीएफ का ब्‍याज अकाउंट में क्रेडिट होने का इंतजार है.

इससे पहले कब और कितना मिला था ब्‍याज

बता दें कि मार्च 2022 में ईपीएफओ ने करीब 7 करोड़ कर्मचारियों को बड़ा झटका दिया था. कर्मचारियों के लिए 2021-22 के लिए EPF पर ब्याज को घटाकर चार दशक के निचले स्तर 8.1% कर दिया था, जो 2020-21 में 8.5% था. ब्‍याज में कटौती होने के बाद ईपीएफ का ब्‍याज 1977-78 के बाद से सबसे कम हो गया था. वित्त वर्ष 1977-78 में ईपीएफ ब्याज दर 8% था. 2020-21 के लिए ईपीएफ जमा पर 8.5% ब्याज दर सीबीटी द्वारा मार्च 2021 में तय की गई थी.

ये भी पढ़ें: अगर गैस सिलेंडर से हादसा हो जाए तो कितना मिलता है मुआवजा, जानिए क्या है प्रोसेस

कब मिलता है पीएफ पर ब्‍याज?

EPFO प्राइवेट सेक्‍टर में काम करने वाले कर्मचारियों के पीएफ अकाउंट के तहत ब्‍याज दर का हर साल ऐलान करती है. EPFO के तहत करीब 7 करोड़ कर्मचारी रजिस्‍टर्ड हैं. ईपीएफओ के ब्‍याज तय करने के बाद वित्त मंत्रालय अंतिम फैसला लेता है. कर्मचारी भविष्य निधि खाते पर ब्याज साल में एक बार 31 मार्च को दिया जाता है.

कैसे चेक करें EPFO पोर्टल

  • अगर आप अपना EPFO पोर्टल चेक करना चाहते हैं तो उसके लिए सबसे पहले आपको EPFO पोर्टल www.epfindia.gov.in पर जाना होगा.
  • इसके बाद E-Pass Book ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • फिर नए पेज पर UAN, पासवर्ड और कैप्चा कोड डाल कर लॉग इन करें.
  • लॉग इन करने के बाद Passbook के लिए मेंबर आईडी ऑप्शन चुनें.
  • PDF फॉर्मेट में पासबुक मिल जाएगी, जिसे डाउनलोड कर सकते हैं.
  • https://passbook.epfindia.gov.in/ पर डायरेक्ट पासबुक एक्सेस कर सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital