Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Haryana Election: अरविंद केजरीवाल ने की जनता से मतदान की अपील, फर्स्ट टाइम वोटर्स में दिखा उत्साह

Haryana Election: हरियाणा विधानसभा चुनाव में 90 सीटों पर 5 अक्टूबर को मतदान शुरू हो चुका है. इस अवसर पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा के युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों से वोट डालने की अपील की है.

Arvind Kejriwal

अरविंद केजरीवाल. (फाइल फोटो)

Prashant Rai Edited by Prashant Rai

Haryana Election: हरियाणा विधानसभा चुनाव में 90 सीटों पर 5 अक्टूबर को मतदान शुरू हो चुका है. हरियाणा में एक ही चरण में मतदान होगा और 8 अक्टूबर को मतगणना शुरू हो जाएगी. इस अवसर पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा के युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों से वोट डालने की अपील की है.

अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में लिखा, “हरियाणा के सभी भाइयों, बहनों, बुजुर्गों और युवाओं से मेरी अपील है. आज अपना वोट जरूर डालकर आएँ. आपका एक-एक वोट आपके परिवार के उज्जवल भविष्य के लिए होगा, एक बेहतर हरियाणा के निर्माण के लिए होगा.”

उल्लेखनीय है कि अरविंद केजरीवाल ने जेल से बाहर आने के बाद मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा दे दिया था. उनका कहना था कि जब तक उनके ऊपर केस चल रहे हैं, उन्होंने सीएम पद पर न बने रहने का फैसला किया है. लेकिन यह केस कई साल चल सकता है. इसलिए वह जनता की अदालत में जाएंगे और पूछेंगे कि उन्होंने सही किया या गलत.

इसके अलावा, उचाना विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी पवन फौजी ने भी अपने गांव उदयपुर के राजकीय कन्या स्कूल के बूथ नंबर 144 पर अपना वोट डाला. इस अवसर पर पवन फौजी ने कहा कि मैं सभी प्रदेशवासियों और देशवासियों को लोकतंत्र के इस महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देना चाहता हूं. आप ज्यादा से ज्यादा मतदान करें और अपने कर्तव्य का पालन करें.

आम आदमी पार्टी ‘आप’ हरियाणा की सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. इससे पहले आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन की संभावनाएं जताई जा रही थी. लेकिन सीट बंटवारे को लेकर दोनों ही दल किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सके थे.

वहीं, हरियाणा में हो रहे मौजूदा मतदान में पहली बार वोट डाल रहे वोटरों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. ऐसी ही एक फर्स्ट टाइम वोटर ने कहा, “हमने अच्छी शिक्षा के लिए वोट डाला है. पहली बार वोट डालकर थोड़ी नर्वस थी और अच्छा भी लग रहा था. हर किसी को वोट डालना चाहिए. यह हमारे देश के लिए अच्छा रहेगा.”

ये भी पढ़ें- Haryana Election 2024: पीएम मोदी, अमित शाह और नड्डा ने हरियाणा के मतदाताओं से की वोटिंग की अपील

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital