Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

GST धोखाधड़ी मामला: गुजरात के राजकोट, अहमदाबाद समेत 23 जगहों पर ED की ताबड़तोड़ छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय ने माल एवं सेवा कर (जीएसटी) से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में गुजरात में छापेमारी की है. एक जगह से छापेमारी में 20 लाख रुपये कैश, कुछ सोने के ज्वेलरी और जमीन के कागजात बरामद किए गए.

ED
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

प्रवर्तन निदेशालय ने माल एवं सेवा कर (जीएसटी) से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में गुजरात में 23 जगहों पर छापेमारी कर रही है. मनी लॉन्ड्रिंग के तहत दर्ज किए जाने के बाद ईडी ने राजकोट, जूनागढ़, अहमदाबाद, भावनगर और वेरावल शहरों में करीब 23 परिसरों पर छापेमारी की. मामले में गिरफ्तार पत्रकार महेश लांगा द हिंदू में काम करते है, जिनके परिसरों पर भी छापेमारी की जा रही है.

इस मामले में अहमदाबाद पुलिस अपराध शाखा की प्राथमिकी दर्ज करने के बाद ईडी ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया था. जिस मामले में यह छापेमारी चल रही है. महेश लांगा सहित कुल 8 लोगों को अहमदाबाद पुलिस के अपराध शाखा ने हालही में गिरफ्तार किया था.

लांगा के घर से छापेमारी में 20 लाख रुपये कैश, कुछ सोने के ज्वेलरी और जमीन के कागजात बरामद किए गए. सेंट्रल जीएसटी विभाग की शिकायत के बाद अपराध शाखा ने अहमदाबाद, जूनागढ़, सूरत, खेड़ा और भावनगर में 14 जगहों पर छापेमारी हुई थी, जिसके बाद यह गिरफ्तारी हुई थी.

क्राइम ब्रांच ने बताया कि केंद्रीय जीएसटी जे शिकायत मिलने के बाद फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ उठाकर सरकार को धोखा देने के इरादे से चल रही फर्जी फर्मो और कई व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital