Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

“मैंने बोला था…उल्टा सीधा सवाल नहीं करना है”, AAP के पदाधिकारी ने बीच में ही रुकवाया Avadh Ojha का इंटरव्यू, वायरल हुआ वीडियो

इस वीडियो को देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि आम आदमी पार्टी के नेताओं के जो भी इंटरव्यू पत्रकारों द्वारा लिए जाते हैं, वह सब पहले से ही फिक्स रहते हैं.

Avadh Ojha

आप नेता अवध ओझा और बीबीसी का रिपोर्टर (इंटरव्यू वीडियो का स्क्रीनशॉट)

मोटिवेशनल स्पीकर और शिक्षक अवध ओझा ने हाल ही में आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया था, जिसके बाद से वह लगातार इंटरव्यू दे रहे हैं. इसी कड़ी में बीबीसी न्यूज हिंदी को दिए एक इंटरव्यू का वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

सवाल पूछने पर भड़का APP पदाधिकारी

इंटरव्यू के दौरान बीबीसी का रिपोर्टर कुछ सवाल अवध ओझा से पूछता है, जिसके बाद वहां पर मौजूद AAP पदाधिकारी भड़क जाता है. इस वीडियो में आम आदमी पार्टी से जुड़ा हुआ ये शख्स कहते हुए भी सुनाई दे रहा है कि आपको मैंने बोला था न कि उल्टा सीधा सवाल नहीं करने के लिए. इसके बाद पत्रकार भी हां बोलता है.

देखो पार्टी लाइन डिसाइड करेगी- ओझा

इसके बाद बीबीसी का रिपोर्टर कहता है- नहीं सर से नॉर्मल सवाल ही कर रहे हैं. वह अवध ओझा से भी पूछता है कि सर ऐसा कोई आब्जेक्शनल सवाल आपसे क्या किया? इस पूरी बातचीत के दौरान सिर हिलाते रहे अवध ओझा अचानक से कहते हैं कि देखो पार्टी लाइन डिसाइड करेगी, ये तो ये लोग डिसाइड करेंगे. इतना कहकर वे माइक निकाल देते हैं और बीबीसी का कैमरा बंद हो जाता है.

 

इसके बाद बीबीसी ने यूट्यूब चैनल पर जो वीडियो जारी किया है उस पर लिखा आता है आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने इसके बाद यह इंटरव्यू जारी नहीं रहने दिया और रिकॉर्डिंग रुकवा दी.

क्या पहले से फिक्स होते हैं सवाल?

इस वीडियो को देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि आम आदमी पार्टी के नेताओं के जो भी इंटरव्यू पत्रकारों द्वारा लिए जाते हैं, वह सब पहले से ही फिक्स रहते हैं. उन्हें पहले से सवालों की लिस्ट थमा दी जाती है कि कौन से सवाल इंटरव्यू के दौरान पूछने हैं और किन सवालों पर बात नहीं करनी है.

यह भी पढ़ें- Delhi LG ने भ्रष्टाचार मामले में राजस्व विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जांच की दी मंजूरी

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital