Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Delhi Election: कांग्रेस ने जारी की पांच उम्मीदवारों की एक और लिस्ट, बवाना से सुरेंद्र कुमार को टिकट

दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस की ओर से बुधवार को उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की गई है.

Delhi Election

कांग्रेस ने 5 उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की.

Congress Candidates List: दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस की ओर से बुधवार को उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की गई है. इस लिस्ट में पार्टी ने पांच उम्मीदवारों ने नामों का ऐलान किया है.

किसे कहां से मिला टिकट?

कांग्रेस ने बवाना सीट से सुरेंद्र कुमार, रोहिणी से सुमेश गुप्ता, करोल बाग से राहुल धाना, तुगलकाबाद से वीरेंद्र बिधूड़ी और बदरपुर से अर्जुन भदाना को टिकट दिया है.

5 फरवरी को होगा मतदान

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदान 5 फरवरी को सिंगल फेज में होगा. चुनाव आयोग के मुताबिक कुल 83,49,645 पुरुष, 71,73,952 महिला और 1,261 थर्ड जेंडर को मिलाकर कुल 1.55 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. नतीजे का ऐलान 8 फरवरी को होगा.

यह भी पढ़ें- Delhi Elections 2025: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी सूची, पूर्व सांसद कृष्णा तीरथ को पटेल नगर से उतारा

दिल्ली में लागू है आचार संहिता

चुनाव की तारीख की घोषणा के साथ ही दिल्ली में चुनाव ‘आदर्श आचार संहिता’ लागू हो गई है, जिसके तहत सरकारी संसाधनों का इस्तेमाल चुनाव प्रचार के लिए नहीं किया जा सकता.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital