Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Uttar Pradesh: बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा, अयोध्या जा रहे 4 श्रद्धालुओं की मौत, आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल

बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा हो गया. जहां एक खराब खड़ी बस से एक ट्रेवलर बस अनियंत्रित होकर टकरा गई, जिससे 4 लोगों की मौत हो गई.

Barabanki

सड़क हादसे में 4 की मौत.

Uttar Pradesh: बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा हो गया. जहां एक खराब खड़ी बस से एक ट्रेवलर बस अनियंत्रित होकर टकरा गई, जिससे 4 लोगों की मौत हो गई आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया है.

18 यात्री सवार थे

मिली जानकारी के अनुसार, मिनी ट्रेवलर बस महाराष्ट्र से श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या दर्शन के लिए जा रही थी. तभी यह हादसा हुआ है. मृतकों के शव को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया.

अनियंत्रित बस ने खड़ी गाड़ी में मारी टक्कर

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा लोनी कटरा थाना इलाके में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे 21/7 पर हुआ. हाईवे पर सड़क किनारे एक खराब बस खड़ी हुई थी, तभी तेज रफ्तार मिनी बस ने टक्कर मार दी.

यह भी पढ़ें- भारत एक्सप्रेस की खबर का बड़ा असर, रेल मंत्री ने दिया जांच का आदेश, जल्द सलाखों के पीछे होंगे दिल्ली के गुनहगार

4 लोगों की मौत

बाराबंकी के एसपी दिनेश सिंह ने बताया कि रविवार सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर दुखद हादसा हुआ है. जिसमें 4 लोगों की मौके पर मौत हुई है. महाराष्ट्र से अयोध्या जा रही मिनी बस में 18 लोग सवार थे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital