फराह खान
Farah Khan: बॉलीवुड की मशहूर फिल्म निर्माता और कोरियोग्राफर फराह खान काफी सुर्खियों में रहती है. पर इस बार वो मुश्किल में फंसती नजर आ रही हैं. हाल ही में उनके ऊपर हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आपोर लगा है, जिसके बाद उनके खिलाफ मुंबई में शिकायत दर्ज करवाई गई है. दरअसल, फराह पर हिंदुओं के पवित्र त्योहार होली पर कुछ विवादित कमेंट करने के कारण उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई है जिसके बाद लोग उन पर काफी भड़क रहे हैं. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं आखिर क्या है पूरा मामला?
फराह खान के खिलाफ भाऊ ने दर्ज कराई शिकायत
यह शिकायत हिंदुस्तानी भाऊ के नाम से मशहूर विकास पाठक ने अपने वकील एडवोकेट अली काशिफ खान देशमुख के माध्यम से दर्ज कराई हैत. रिपोर्ट के अनुसार, 20 फरवरी को टेलीविजन शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के एक एपिसोड के दौरान फराह द्वारा दिए गए विवादित बयान के लिए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए मुंबई स्थित खार पुलिस स्टेशन में शुक्रवार को शिकायत दर्ज कराई गई.
तनाव बढ़ने की आशंका
शिकायत में पाठक ने दावा किया है कि खान ने होली को “छपरियों का त्यौहार” बताया, एक ऐसे शब्द का इस्तेमाल किया जिसे व्यापक रूप से अपमानजनक माना जाता है. हिंदुस्तानी भाऊ ने यह भी कहा कि खान की टिप्पणी ने उनकी व्यक्तिगत धार्मिक भावनाओं और बड़े हिंदू समुदाय की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाई है. वकील ने कहा, “मेरे मुवक्किल का कहना है कि फराह खान की इस टिप्पणी से हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं का अपमान हुआ है. एक पवित्र त्यौहार का वर्णन करने के लिए ‘छपरी’ शब्द का इस्तेमाल बेहद अनुचित है और इससे सांप्रदायिक तनाव पैदा होने की संभावना है.”
“Sare chhapri ladkon ka pasandeeda festival Holi hi hota hai” (Holi is the favorite festival of all lecherous boys)
-Farah Khan, whose brother Sajid Khan is one of the biggest sexual predators of Urduwood, and who herself directed tr@sh like ‘Main Hoo Na’ depicting ex-Indian… pic.twitter.com/BZcahuEmr2
— HinduPost (@hindupost) February 20, 2025
यह भी पढ़ें: युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का तलाक फाइनल, शादी के 4 साल बाद अलग होने की असली वजह आई सामने
धार्मिक भावनाओं को आहत करने का लगाया आरोप
हिंदुस्तानी भाऊ ने इस शिकायत में फराह खान पर हिंदू धार्मिक भावनाओं का अपमान करने का आरोप लगाया है. दरअसल फराह खान इन दिनों कुकिंग रिएलिटी शो ‘सेलिब्रिचटी मास्टर शेफ्स’ में बतौर जज नजर आ रही हैं. जहां से उनका एक वीडियो खासा वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो हिंदू त्योहार होली के बारे में बात करती दिखी.
होली को लेकर फराह ने कही ये बात
इस वायरल वीडियो में फराह खान कहती हैं कि, “सारे छपरी लड़कों का पसंदीदा फेस्टिवल होली ही होता है. ये याद रखना.” वीडियो वायरल होने के बाद कई यूजर्स उनपर कार्रवाई की मांग करते हुए दिखाई दिए. एक यूजर ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को टैग करते हुए एक्स पर लिखा कि, ‘ये हिंदू धर्म और हिंदू त्यौहार का अपमान है’ इनपर मुकदमा होना चाहिए’ हालांकि अभी तक ये साफ नहीं कि हिंदुस्तानी भाऊ ने इस वीडियो को लेकर भी फराह खान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.

-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
