Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

आतिशी को बताया शूर्पणखा, केजरीवाल की रावण से की तुलना, बीजेपी विधायक ने दिया विवादित बयान

बीजेपी विधायक गजेंद्र यादव ने आतिशी की तुलना शूर्पणखा से की, जिससे सियासी विवाद छिड़ गया. आप ने इसे अपमानजनक बताते हुए बीजेपी से माफी की मांग की. इससे पहले भी आतिशी पर विवादित बयान दिए गए हैं.

aatishi

महरौली विधायक गजेंद्र यादव का विवादित बयान की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है. महरौली से बीजेपी विधायक गजेंद्र यादव ने आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी को लेकर विवादित टिप्पणी की है. उन्होंने आतिशी की तुलना रामायण के पात्र शूर्पणखा से की, जिससे सियासी हलकों में हलचल मच गई है.

क्या बोले बीजेपी विधायक?

बीजेपी विधायक गजेंद्र यादव ने कहा, “जिस तरह रामायण में रावण का अंत हुआ और शूर्पणखा बच गई थी, वैसे ही दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया का राजनीतिक करियर खत्म हो गया, लेकिन आतिशी जीत गईं. वह शूर्पणखा जैसी हैं.”

आप विधायकों को बताया ‘रुदाली’

इतना ही नहीं, विधायक गजेंद्र यादव ने आम आदमी पार्टी के विधायकों पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, “आप के विधायक सिर्फ रोने और विरोध करने के लिए चुने गए हैं. जब भी हम सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करते हैं, वे विरोध करने लगते हैं. वे ‘रुदाली’ हैं.”

रमेश बिधूड़ी भी दे चुके हैं विवादित बयान

यह पहली बार नहीं है जब आतिशी को लेकर बीजेपी नेताओं ने विवादित बयान दिया हो. इससे पहले दिल्ली चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी ने भी आतिशी पर अपमानजनक टिप्पणी की थी.

‘सड़कों पर हिरनी जैसी घूम रही हैं आतिशी’

बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी ने चुनावी रैली के दौरान कहा था, “दिल्ली की सड़कों पर आतिशी हिरनी की तरह घूम रही हैं.” इस बयान पर भी काफी विवाद हुआ था.

‘आतिशी ने अपना नाम और बाप दोनों बदल लिए’

रमेश बिधूड़ी ने अपने एक और बयान में कहा था, “आतिशी ने अपना नाम और बाप दोनों बदल लिए. पहले वह ‘मार्लेना’ थीं, अब ‘सिंह’ बन गई हैं. आम आदमी पार्टी का यही चरित्र है.”

आप की तीखी प्रतिक्रिया

बीजेपी नेताओं के इन बयानों पर आम आदमी पार्टी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. आप नेताओं का कहना है कि बीजेपी के पास जनता के मुद्दों पर बोलने के लिए कुछ नहीं बचा, इसलिए वे इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं. पार्टी ने इस मामले में बीजेपी से माफी की मांग की है.

सियासी घमासान तेज

दिल्ली की राजनीति में यह बयानबाजी नया विवाद खड़ा कर सकती है. जहां बीजेपी नेताओं के बयान से आप नेताओं में नाराजगी है, वहीं इस मुद्दे को लेकर दोनों पार्टियों के बीच सियासी घमासान और तेज होने की संभावना है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital