Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Bihar: अपराधी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, दारोगा की पीट-पीटकर हत्या

बिहार के अररिया जिले के लक्ष्मीपुर गांव में अपराधी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया.

Araria

अररिया में दारोगा की पीट-पीटकर हत्या.

बिहार के अररिया जिले के लक्ष्मीपुर गांव में अपराधी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया. ग्रामीणों ने फुलकाहा थाना के एएसआई राजीव कुमार की पीट-पीटकर हत्या कर दी.

पीट-पीटकर की गई हत्या- एसपी

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स और आलाधिकारी पहुंच गए. शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. पुलिस अधीक्षक ने दारोगा के मौत की पुष्टि करते हुए पीट-पीटकर हत्या किए जाने की बात कही है.

दरअसल, पुलिस को नरपतगंज के एक अपराधी के बारे में जानकारी मिली थी, जिसमें कहा गया था कि अपराधी एक शादी में शामिल होने के लिए फुलकाहा में आने वाला है.

यह भी पढ़ें- संभल मामले में सीएम योगी का दावा, 68 तीर्थस्थल थे, लेकिन अभी तक 18 ही मिले

ग्राणीमों ने पुलिस टीम पर किया हमला

सूचना पर पुलिस ने फुलकाहा पहुंच कर घेराबंदी कर दी और जैसे ही वह आया, उसे गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन तभी ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया. इसी हमले के दौरान ग्रामीणों ने दारोगा को घेर लिया और उसकी पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई. ग्रामीण अपराधी को छुड़ाने में भी कामयाब हो गए.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital