Urdu Conclave 2026

‘मुझे पत्नी से बचाओ..’, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ​पति को कमरे में बंद कर पीट रही महिला का वीडियो, कहां की है घटना?

Husband Wife fight Video: सतना के सिंधी कैंप में पत्नी द्वारा पति के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हुआ. मामला पुराना बताया जा रहा है, लेकिन अब पुलिस ने इसे संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

संवाददाता- अमित, सतना


HUSBAND WIFE fight In SATNA: सतना के कोलगवां थाना क्षेत्र स्थित सिंधी कैंप में घरेलू हिंसा का मामला सामने आया है. घटना कुछ महीने पुरानी बताई जा रही है, लेकिन अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वीडियो में एक महिला अपने पति को घर के कमरे में बंद कर मारपीट करती नजर आ रही है.

शादी के कुछ वर्षों बाद बढ़ा विवाद

मामले में पति-पत्नी की पहचान सिंधी कैंप निवासी अंकित और ज्योति वर्मा के रूप में हुई है. अंकित के अनुसार, 2017 में उसकी शादी ज्योति वर्मा से हुई थी, लेकिन कुछ वर्षों बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया, जो अब न्यायालय में विचाराधीन है. पति का दावा है कि उसकी पत्नी अक्सर उसके साथ मारपीट करती है, और इस वायरल वीडियो में भी यही देखा जा सकता है.

इस वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए कोलगवां थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

  • भारत एक्सप्रेस


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read