Salman Khan: बॉलीवुड के दबंग कहे जाने वाले एक्टर सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म सिकंदर को लेकर चर्चा में बने हुए है. इस फिल्म से फैंस को काफी उम्मीदें थी और मेकर्स को भी ये उम्मीद थी कि ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित होगी. लेकिन इसके आंकड़े देखकर कुछ भी कह पाना संभव नहीं है. आपने अभी तक सलमान खान के लव-ब्रेकअप और दरियादिली के कई किस्से सुने होंगे. लेकिन आज हम आपको उनका एक ऐसा किस्सा सुना रहे हैं. जिसे जान आप भी दंग रह जाएंगे. दरअसल, एक्टर के साथ एक बार लिफ्ट में बेहद अजीब घटना घटी थी. जिसका जिक्र उन्होंने खुद एक अवॉर्ड शो में किया था.
सलमान खान ने सुनाया मजेदार किस्सा
सलमान खान बॉलीवुड के वो स्टार हैं जो अपनी फिल्मों से ज्यादा किस्से-कहानियों को लेकर सुर्खियां बटोरते हैं. लेकिन आज हम आपको उनका एक किस्सा बता रहे हैं जो इससे पहले आपने कभी नहीं सुना होगा. दरअसल, एक अवॉर्ड शो के दौरान एक्टर स्टेज पर कपिल शर्मा से बात कर रहे थे. तभी उन्होंने अपना एक मजेदार किस्सा सुनाया. सलमान ने कपिल से पूछा कि क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि आपने किसी अंग्रेज को हिंदी में गाली दी और ये सोचकर कि वो ये भाषा नहीं जानता. इसपर कपिल कहते हैं कि नहीं उन्होंने ऐसा कभी नहीं किया. फिर सलमान खान कहते हैं कि मैं ऐसा कर चुका हूं, लेकिन हैरानी कि बात ये थी कि वो अंग्रेज पैदा यहीं हुआ था और उसे हिंदी आती थी.
क्यों लिफ्ट में अनजान शख्स से भिड़े थे भाईजान?
सलमान आगे बताते हैं कि एक बार में लिफ्ट में जा रहा था तभी एक दूसरा शख्स भी वहां आया और उसने एक साथ कई फ्लोर के बटन दबा दिए. क्योंकि उसे अपना फ्लोर याद नहीं था. ऐसे में मुझे गुस्सा आया और मैंने उसे हिंदी में गाली दे दी. तब वो कुछ नहीं बोला. एक्टर ने बताया कि जैसे ही मेरा फ्लोर आया और मैं वहां उतरने लगा. उस एनआरआई ने मुझपर हिंदी में ताबड़तोड़ गालियां बरसानी शुरू कर दी. मैं हैरान था कि ये कहां और फिर मैं निकल गया. एक्टर का ये किस्सा सुनकर हर कोई हंसता नजर आया.
ये भी पढ़ें: पंचतत्व में विलीन हुए Manoj Kumar, नम आंखों से अमिताभ समेत इन बॉलीवुड सितारों ने दी अंतिम विदाई
सलमान खान का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान की अभी फिल्म सिकंदर रिलीज हुई जिसमें वो एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना संग नजर आए हैं. फिल्म में शरमन जोशी भी अहम किरदार में हैं. अब एक्टर बहुत जल्द किक 2 और टाइगर वर्सेज पठान समेत कई बड़ी फिल्मों में नजर आने वाले हैं. जिसका फैंस को काफी बेसब्री से इंतजार है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


