Bharat Express DD Free Dish

Petrol-Diesel Price Today: क्या सरकार की नई एक्साइज ड्यूटी से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ कोई बदलाव? जानें अपने शहर का रेट

सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है. इसका असर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में क्या पड़ सकता है आइयें जानते है.

Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल जल्द हो सकता है सस्ता, कीमतों में होगी भारी कटौती, आ गया सरकार का बड़ा ऐलान - भारत एक्सप्रेस

Petrol price cut, Diesel price reduction, crude oil prices, Hardeep Singh Puri, energy sector, international oil market, fuel price relief, India, inflation control.

Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल को लेकर भारत सरकार की ओर से एक बड़ा झटका मिला था लेकिन वो झटका आम लोगों को नहीं लगा है. 7 अप्रैल के दिन केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी का ऐलान किया था. हालांकि, राहत की बात यह है कि इससे पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में कोई इजाफा नहीं हुआ है. कच्चे तेल की अंतराष्ट्रीय कीमतों में हाल के दिनों में आई बड़ी गिरावट से पेट्रोलियम कंपनियों को होने वाला लाभ उत्पाद शुल्क में इस एक्साइज ड्यूटी की बढ़ोतरी की भरपाई कर देगा.

क्या महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल?

अब पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 19.90 रुपए से बढ़कर 21.90 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर 15.80 रुपए से बढ़कर 17.80 रुपए प्रति लीटर हो गई है. इस अतिरिक्त भार को पेट्रोलियम कंपनियां खुद वहन करेंगी, जिससे आम जनता को कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं झेलनी पड़ेगी. सरकारी तेल कंपनियों ने 8 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं, जिनमें कोई बदलाव नहीं हुआ है. ऐसे में आइए जानते हैं देश के प्रमुख शहरों में आज के ताजा रेट.

दिल्ली समेत इन शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

पेट्रोल-डीजल के नए रेट के बारे में बात करें तो मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपये प्रति लीटर है और डीजल की कीमत 89.97 रुपये प्रति लीटर है. वहीं दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 प्रति लीटर है और डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर है. इसके अलावा चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.85 रुपये प्रति लीटर है और डीजल 92.44 रुपये प्रति लीटर है. कोलकाता की बात करें तो वहां पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपये प्रति लीटर है और डीजल की कीमत 91.76 रुपये प्रति लीटर है. बेंगलुरु में पेट्रोल की कीमत 102.86 रुपये प्रति लीटर है और डीजल की कीमत 88.94 रुपये प्रति लीटर है.

पटना में पेट्रोल की कीमत 105.58 रुपये प्रति लीटर है और डीजल की कीमत 92.42 रुपये प्रति लीटर है. लखनऊ में पेट्रोल की कीमत 94.65 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 87.76 रुपये प्रति लीटर है.नोएडा में पेट्रोल की कीमत 94.98 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.13 रुपये प्रति लीटर है. गुरुग्राम में पेट्रोल की कीमत की बात करें तो वहां 95.19 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.05 रुपये प्रति लीटर है. चंडीगढ़ में पेट्रोल की कीमत 94.24 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 82.40 रुपये प्रती लिटर है. गाजियाबाद में पेट्रोल की कीमत 94.39 रुपये प्रति लीटर है और डीजल 87.45 रुपये प्रति लीटर है.

ये भी पढ़ें: सरकार ने बढ़ाई एक्साइज ड्यूटी दो रुपये प्रति लीटर, क्या पेट्रोल और डीजल के दाम पर भी पड़ेगा असर? यहां जानिए

कैसे चेक करें घर बैठे पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट?

सरकारी तेल कंपनी हर दिन सुबह 6 बजे हर शहर के पेट्रोल डीजल के रेट को अपडेट करती है. आप बड़ी आसानी से घर बैठे अपने शहर के पेट्रोल और डीजल की कीमतों को पता कर सकते हैं. अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो पेट्रोल और डीजल की कीमतों को पता करने के लिए RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read