सीएम रेखा गुप्ता ने महिला श्रमिकों से की मुलाकात.
Labour Day: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) गुरुवार को मजदूर दिवस के अवसर पर करोल बाग में आयोजित श्रमिक सम्मान समारोह में शामिल हुईं. कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उन्होंने महिला श्रमिकों से मुलाकात की. सीएम रेखा गुप्ता ने महिला श्रमिकों से मुलाकात के बाद कहा कि दिल्ली सरकार मजदूरों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और लगातार उनकी भलाई के लिए काम कर रही है.
CM Rekha Gupta ने की मुलाकात
सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने आगे कहा, “जब कोई मजदूर अपने गृहनगर से दिल्ली आता है , तो वह बहुत सारी उम्मीदें लेकर आता है. वह दिल्ली की व्यवस्था, अर्थव्यवस्था और विकास का हिस्सा बन जाता है. आज मजदूर दिवस पर मैं दिल्ली के अपने सभी मजदूर भाइयों और बहनों से कहना चाहती हूं कि सरकार हमेशा आपके कल्याण और सुविधाओं के लिए खड़ी है. हमारी मजदूर बहनों के लिए यह चिंता का विषय है कि वे अपने बच्चों को छोड़कर रोजगार के लिए कहां जाएं? इसलिए हम दिल्ली में 500 शिशु गृह खोलेंगे .
#WATCH | Karol Bagh: Delhi CM Rekha Gupta greets and interacts with women workers, on the occasion of #LabourDay; along with Delhi Minister Kapil Mishra and BJP MP Bansuri Swaraj pic.twitter.com/ugKeResAOL
— ANI (@ANI) May 1, 2025
“श्रमिकों को मिले सरकारी योजनाओं का लाभ”
CM Rekha Gupta ने मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा, “हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि हमारे श्रमिक भाई-बहन आयुष्मान योजना के तहत तुरंत पंजीकृत हों और उन्हें इसका लाभ मिले. बेहतर सुविधाओं के लिए पूरी दिल्ली में 3000 वाटर कूलर लगाने का काम चल रहा है. हमने मजदूर दिवस से पहले ही मूल वेतन में वृद्धि के आदेश जारी कर दिए हैं.”
राष्ट्र निर्माण के स्तंभ हैं श्रमिक- CM Rekha Gupta
इससे पहले सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा “अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर, उन मजबूत हाथों को सादर नमन, जो अपने श्रम से राष्ट्र के सपनों को साकार करते हैं. श्रमिक केवल श्रम का साधन नहीं हैं, वे राष्ट्र निर्माण के स्तंभ हैं. उनके अधिकारों की रक्षा, सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है,” पोस्ट में लिखा है. गुप्ता ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि दिल्ली सरकार श्रमिकों के सम्मान, अधिकार और सुरक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है. ” दिल्ली सरकार श्रमिकों के सम्मान, अधिकार और सुरक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है. हमारा संकल्प है कि हर श्रमिक का जीवन सम्मान, न्याय और अवसरों से भरा हो.”
अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर राष्ट्र निर्माण को सदैव समर्पित श्रम-शक्ति को साधुवाद एवं कोटि-कोटि नमन।
दिल्ली के करोल बाग में आयोजित श्रमिक दिवस के गरिमामय कार्यक्रम में सम्मिलित होना मेरे लिए अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण था।
श्रमवीरों के सम्मान में समर्पित इस आयोजन का हिस्सा बनकर मैं… pic.twitter.com/4yum1daCQk
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) May 1, 2025
उन्होंने आगे लिखा, भारत की उन्नति में हमारे श्रमिक भाई-बहनों का योगदान सर्वोपरि एवं सर्वश्रेष्ठ है. आपका समर्पण भारत के विकास रथ को गतिशीलता प्रदान कर उन्नति व प्रगति की नई संभावनाओं के द्वार खोलता है. इस अवसर पर लोकसभा सांसद बांसुरी स्वराज और दिल्ली सरकार में मेरे सहयोगी, श्रम मंत्री कपिल मिश्रा उपस्थित रहे. आइए, आज के दिन हम सब मिलकर यह संकल्प लेते हैं कि हम अपने श्रमिकों के सम्मान, अधिकार और सरोकार के लिए लगातार काम करेंगे.”
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

