Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

दिल्ली, एनसीआर और उत्तर भारत में तेज आंधी-तूफान और बारिश ने मचाई तबाही. पेड़ गिरे, उड़ानें रद्द, जनजीवन अस्त-व्यस्त है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है.

Weather Update

दिल्ली, एनसीआर और उत्तर भारत के कई इलाकों में शुक्रवार को आंधी-तूफान ने व्यापक तबाही मचाई. तेज हवाओं और गरज के साथ हुई बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. इस भीषण तूफान में अब तक कई लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं.

एयरपोर्ट पर उड़ानों पर असर

राजधानी दिल्ली में सैकड़ों पेड़ उखड़ गए, बिजली के खंभे गिर गए और सड़कों पर जाम की स्थिति बन गई. इसके अलावा, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 200 से अधिक उड़ानें या तो रद्द की गईं या फिर घंटों देरी से चलीं, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा. इस मौसम ने सिर्फ ट्रैफिक और सुविधाओं को नहीं रोका, बल्कि जान का भी नुकसान पहुंचाया. कई लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, वहीं कई अन्य घायल हुए हैं. हालांकि, प्रशासन द्वारा राहत कार्य तेजी से किए जा रहे हैं.

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट (Weather Update)

मौसम विभाग के अनुसार, यह मौसम का बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण आया है, जिससे तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और बारिश की स्थिति बनी हुई है. आज, 3 मई को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

ये भी पढ़ें: बौखलाया Pakistan! लगातार नौवें दिन LOC पर पाकिस्तान की नापाक हरकत, भारत सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

आने वाले दिन भी रहेंगे चुनौतीपूर्ण (Weather Update)

विभाग ने चेतावनी दी है कि आज भी दिल्ली और आसपास के इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है. आगामी दिनों में भी मौसम का यही मिजाज बना रह सकता है. 4 मई से 6 मई तक हर दिन तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, और इन दिनों भी “थंडरस्टॉर्म विद रेन” की चेतावनी दी गई है. 7 और 8 मई को भी बादल छाए रहेंगे और इस दिन भी बारिश होने की आशंका जताई गई है.

प्रशासन ने लोगों से की अपील

आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार, अगले कुछ दिन राहत के नहीं होंगे और जनता को सतर्क रहने की आवश्यकता है. प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान घर के अंदर रहें, पेड़ों और पुराने भवनों के पास खड़े न हों और मौसम से संबंधित अलर्ट पर ध्यान दें. जिला प्रशासन और यातायात पुलिस को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital