NEET PG -2025 को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार सहित अन्य को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है जस्टिस बीआर गवई की अध्यक्षता वाली बेंच अगले सप्ताह मामले में अगली सुनवाई करेगा. नीट परीक्षा को ज्यादा पारदर्शी बनाने की मांग को लेकर यूनाइटेड डॉक्टर्स फेडरेशन ने वकील सत्यम सिंह राजपूत के माध्यम से यह याचिका दायर की है.
याचिका में NEET PG -2025 परीक्षा को दो पालियों में कराने की मांग
याचिका में NEET PG -2025 परीक्षा को दो पालियों में कराने और दोनों ही शिफ्ट में अलग-अलग प्रश्न पत्र रखने से संबंधित अन्य की मांग की गई है. याचिका में कहा गया है कि NEET PG -2025 परीक्षा को दो पालियों में कराने और दोनों ही शिफ्ट में अलग-अलग प्रश्न पत्र रखना अनुच्छेद 21 का उल्लंघन है.
दो शिफ्ट में परीक्षा आयोजित करने का हो रहा विरोध
बता दें कि 15 जून को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट फॉर पोस्टग्रेजुएट 2025 परीक्षा आयोजित करेगा. दो शिफ्ट में परीक्षा आयोजित करने का लगातार विरोध हो रहा है. फाइमा डॉक्टर्स एसोसिएशन ने स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को पत्र लिखकर नीट पीजी 2025 परीक्षा एक शिफ्ट में आयोजित करने की मांग की गई है.
NBEMS ने परीक्षा के लिए जारी किया आवेदन पत्र
हाल ही में एनबीईएमएस ने नीट पीजी 2025 परीक्षा के लिए आवेदन पत्र जारी किया है. नीट पीजी 2025 परीक्षा कंप्यूटर आधारित यानी सीबीटी मोड़ में आयोजित की जाएगी.
NEET PG 2025 में होंगे 200 बहुविकल्पीय प्रश्न
NEET PG 2025 में 200 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे और इनमें से प्रत्येक में अंग्रेजी में चार उत्तर विकल्प होते हैं. उम्मीदवारों को दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनना होगा. परीक्षा की अवधि 3 घंटे और 30 मिनट है। सही उत्तर देने पर 4 अंक मिलते हैं, जबकि गलत उत्तर देने पर 1 अंक काटा जाता है. हालांकि आंसर नहीं करने पर कोई भी अंक नहीं काटा जाएगा.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


