Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

ज्योति मल्होत्रा का सबसे बड़ा कबूलनामा, दानिश से मोहब्बत और पाकिस्तान से वापसी तक का किया चौंकाने वाला खुलासा

Jyoti Malhotra: पाकिस्तान के लिए जासूस के आरोप में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा ने सबसे बड़ा कबूलानामा किया है. उसने दानिश से मोहब्बत और पाकिस्तान से वापसी तक का पूरा सच बताया है.

Jyoti Malhotra

Jyoti Malhotra: भारत की सुरक्षा एजेंसियों ने यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से पूछताछ में कई चौंकाने वाले तथ्यों का खुलासा किया है. पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार की गई ज्योति ने जांच एजेंसियों के सामने दानिश से मोहब्बत और पाकिस्तान से वापसी तक के सभी सीक्रेट उगल दिए है. जांच के दौरान उसने बताया कि वह लंबे समय से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों के संपर्क में थी और देश से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां सीमा पार भेज रही थी.

ज्योति ने किया चौंकाने वाला खुलासा  

एजेंसियों को दिए बयान में ज्योति ने बताया कि उसका यूट्यूब चैनल ‘ट्रैवल विद जो’ है साल 2023 में पाकिस्तान का वीजा लेने के लिए वह दिल्ली स्थित पाकिस्तान हाई कमीशन गई थी, जहां उसकी मुलाकात दानिश उर्फ एहसान-उर-रहीम नाम के अधिकारी से हुई. बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ और इसके बाद वह दो बार पाकिस्तान गई.

दानिश के कहने पर इस व्यक्ति से मिली थी ज्योति

पाकिस्तान पहुंचने पर, दानिश के कहने पर ज्योति की मुलाकात अली हसन नाम के व्यक्ति से हुई, जिसने उसकी मुलाकात पाकिस्तान की सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों से करवाई. वहीं उसकी जान-पहचान शाकिर और राणा शहबाज से भी हुई. शाकिर को उसने अपने फोन में “जट रंधावा” के नाम से सेव किया था ताकि किसी को शक न हो.

ये भी पढ़ें: डायरी में छिपे जज़्बात या जासूसी का जाल? यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के ‘क्रेजी एंड कलरफुल’ PAK प्रेम ने खोले खुफिया खतरे के दरवाज़े

इन प्लेटफॉर्म्स के जरिए पाक अधिकारियों को भेजती थी जानकारी

ज्योति ने यह भी स्वीकार किया कि वह व्हाट्सऐप, टेलीग्राम और स्नैपचैट जैसे प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल करके लगातार संपर्क में थी और देश से जुड़ी अहम जानकारियां इन्हीं के जरिए भेजती थी. उसने बताया कि वह दिल्ली में पाक हाई कमीशन में दानिश से कई बार मिल चुकी है. यह मामला सुरक्षा एजेंसियों के लिए गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है और इस पर गहन जांच जारी है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read

UP Tourism