Bharat Express DD Free Dish

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने शशि थरूर और आनंद शर्मा की ‘राष्‍ट्र-निष्‍ठा’ को सराहा, कांग्रेस के सिपहसालार राहुल गांधी को धिक्‍कारा

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, “राहुल गांधी देश के खिलाफ बोलते हैं, जिससे शशि थरूर, आनंद शर्मा जैसे नेता नाराज़ हैं. वे देशभक्त हैं और पीएम मोदी देशभक्तों का सम्मान करते हैं.”

Acharya Pramod Krishnam
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

कल्कि धाम के पीठाधीश्‍वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस नेता आनंद शर्मा द्वारा ऑपरेशन सिंदूर की प्रशंसा किए जाने की सराहना की. आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि शशि थरूर, आनंद शर्मा और अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी से नाराज़ हैं. यह नाराज़गी व्यक्तिगत नहीं, बल्कि राहुल गांधी के देश-विरोधी रवैये के कारण है.

आचार्य प्रमोद ने 22 मई 2025 को उत्तर प्रदेश के संभल में कहा, “राहुल गांधी जब भी बोलते हैं, देश के खिलाफ बोलते हैं.” उन्होंने शशि थरूर और आनंद शर्मा को देशभक्त सांसद बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभक्तों का सम्मान करना जानते हैं.

आचार्य प्रमोद ने शुरू से ही इन नेताओं की देशभक्ति की सराहना की है. यह बयान कांग्रेस पार्टी में बढ़ते असंतोष को दर्शाता है, जहां कई नेता राहुल गांधी के नेतृत्व और उनके बयानों से असहमति जता रहे हैं. ऑपरेशन सिंदूर की प्रशंसा ने भी पार्टी के भीतर मतभेदों को उजागर किया है. इस बीच, आचार्य प्रमोद ने कांग्रेस के नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए पार्टी के भविष्य पर चिंता जताई. यह घटना कांग्रेस के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ हो सकती है, जहां पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का असंतोष सतह पर आ रहा है.

यह भी पढ़िए: मिर्जापुर के राजकुमार मिश्रा अब ब्रिटेन में मेयर, 3 माह पहले राजनीति जॉइन की; आचार्य प्रमोद कृष्णम से लिया आशीर्वाद



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read