Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Operation Sindoor: रूस ने फिर निभाई दोस्ती, आतंकवाद के खात्मे के लिए भारत के साथ दिखाई एकजुटता

कनिमोझी के नेतृत्व में तीसरा उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल आतंकवाद से निपटने में भारत के दृढ़ रुख से अवगत कराने के लिए मास्को पहुंचा और भारतीय राजदूत विनय कुमार ने उसका स्वागत किया.

India-Russia news

Operation Sindoor: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में गत 22 अप्रैल को हुए जघन्य आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए रूस ने शुक्रवार को कहा कि वह आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों के उन्मूलन के लिए देश के साथ एकजुटता से खड़ा है. डीएमके सांसद कनिमोझी के नेतृत्व में भारत के एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने यहां अंतर्राष्ट्रीय मामलों की समिति के प्रथम उपाध्यक्ष एंड्री डेनिसोव सहित रूसी संघीय परिषद के वरिष्ठ सदस्यों से मुलाकात की और आतंकवाद के खिलाफ एकजुट रुख की पुष्टि की.

बैठक के दौरान, रूसी पक्ष ने पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की और आतंकवाद के सभी रूपों के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में भारत के साथ अपनी एकजुटता दोहराई.

“आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एक साथ”

रूस में भारतीय दूतावास ने एक्स पर पोस्ट किया, “रूसी संघ की फेडरेशन काउंसिल में सांसद कनिमोझी करुणानिधि के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने अंतर्राष्ट्रीय मामलों की समिति के प्रथम डिप्टी चेयर एंड्री डेनिसोव और अन्य सीनेटरों से मुलाकात की. रूसी पक्ष ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की निंदा की और कहा कि रूस आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों के उन्मूलन के लिए भारत के साथ एकजुटता में खड़ा है! आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में रूस और भारत की स्थिति एक जैसी है.”

पोस्ट में कहा गया, “आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एक साथ!”

द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर बात

इससे पहले, प्रतिनिधिमंडल को रूस में भारतीय राजदूत विनय कुमार ने आधिकारिक बैठकों की शुरुआत से पहले द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी, जिसमें ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के वैश्विक आउटरीच अभियान के तहत आतंकवाद के सभी रूपों से लड़ने में भारत के दृढ़ संकल्प पर प्रकाश डाला गया.

रूस में भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “राजदूत विनय कुमार ने आधिकारिक वार्ता शुरू करने से पहले सांसदों कनिमोझी, राजीव राय, बृजेश चौटा, प्रेम चंद गुप्ता, अशोक कुमार मित्तल और राजदूत मंजीव पुरी को भारत-रूस संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी.”

कनिमोझी के नेतृत्व में डेलिगेशन रूस पहुंचा

शुक्रवार को इससे पहले, कनिमोझी के नेतृत्व में तीसरा उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल आतंकवाद से निपटने में भारत के दृढ़ रुख से अवगत कराने के लिए मास्को पहुंचा और भारतीय राजदूत विनय कुमार ने उसका स्वागत किया.

कनिमोझी करुणानिधि के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल में समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय, भाजपा सांसद कैप्टन बृजेश चौटा (सेवानिवृत्त); राजद सांसद प्रेम चंद गुप्ता, आप सांसद अशोक कुमार मित्तल और यूरोपीय संघ, बेल्जियम, लक्जमबर्ग और नेपाल में भारत के पूर्व राजदूत; संयुक्त राष्ट्र में भारत के पूर्व उप स्थायी प्रतिनिधि, राजदूत मंजीव सिंह पुरी शामिल थे.

ये भी पढ़ें: ‘भारत या किसी और देश में iPhone बनाया तो कर दूंगा…’, अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने Apple को धमकाया

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest