Urdu Conclave 2026

सेंट्रल जोनल काउंसिल की 25वीं मीटिंग आज — गृहमंत्री अमित शाह, CM योगी सहित 4 मुख्यमंत्री करेंगे काशी में मंथन

काशी में आज गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक होगी, जिसमें यूपी, एमपी, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड के सीएम अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे.

amit shah cm yogi meting

फाइल फोटो— उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

25th Central Zonal Council Meeting: काशी में मंगलवार यानि आज गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक होगी. इस बैठक में यूपी, एमपी, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री शामिल रहेंगे. बैठक में कानून व्यवस्था, सीमा विवाद, विकास और समन्वय व्यवस्था जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. इस बैठक में राज्यों के बीच समन्वय व्यवस्था को और ज्यादा बेहतर बनाने के साथ कई मुद्दों पर चर्चा होगी.

बैठक में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत तीन राज्य के मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे जिनमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हैं.

मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक सुबह 11 बजे काशी में स्थित ताज होटल में होगी. जहां राज्यों के बीच कानून व्यवस्था, परिवहन सीमा विवाद, बुनियादी व्यवस्था, सामाजिक विकास, अल्पसंख्यक और पर्यावरण संबंधी कई मुद्दों पर चर्चा होगी. इसके अलावा, बैठक में वे मुद्दे भी शामिल होंगे, जो कि केंद्र सरकार की मध्यस्था में सुलझाया जा सकता है, जिनमें पानी विवाद, सीमा विवाद और संपत्ति के विवाद शामिल हैं.

पहली बार इस तरह की बैठक काशी में होने वाली है. इस बैठक का मकसद राज्यों के बीच प्राकृतिक संसाधनों के समान उपयोग, संवेदनशील इलाकों में विकास की रफ्तार को बढ़ावा, सामान्य हितों के मामलों में विचार करने के साथ अंतर्राज्यीय विवाद को बातचीत के जरिए सुलझाने का है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read