Bharat Express DD Free Dish

देर रात में लगती है भूख? तो बिना टेंशन के खाएं ये 6 हेल्दी फूड्स, स्वाद के साथ सेहत भी रेहगी दुरुस्त

Late Night Snacks: रात में लगने वाली भूख के कारण लोग बिना कुछ सोचे-समझे घर में रखा कोई भी खाना खा लेते हैं. ये आपकी भूख को मिटा सकता है लेकिन आपकी हेल्थ के लिए नुकसानदायक हो सकता है.

Late Night Snacks

Late Night Snacks: अक्सर आपने कई लोगों के मुंह से ये सुना होगा कि उन्हें रात के समय भूख लग जाती है. ऐसे में लोग बिना कुछ सोचे समझे घर में रखा कोई भी खाना खा लेते हैं. ये आपकी भूख तो मिटा सकती है लेकिन रात में अनहेल्दी फूड का सेवन करने से शरीर को कई समस्याएं परेशान कर सकती हैं. ये आपकी ब्लड शुगर लेवल को भी बढ़ा देते हैं. बहुत ज्यादा या गलत चीजें खाना आपका ब्लड शुगर बढ़ सकता है जो आपकी नींद और आपकी हेल्थ के साथ खिलवाड़ कर सकता है. ऐसे में अगर आप इस समस्या से निजात पाना चाहते हैं तो चलिए हम आपको बताते हैं कैसे आप अपनी भूख को शांत कर सकते हैं.

चिया सीड्स

अगर आपको रात के समय भूख लग जाती है तो आप चिया पुडिंग खा सकते हैं. इसके लिए आपको सबसे पहले चिया सीड्स को बिना चीनी वाले दूध और थोड़ी सी दालचीनी या वेनिला के साथ मिलाएं. फिर इसे रात भर फ्रिंज में रखें. ये फाइबर और गुड फैट्स से भरपूर होते हैं जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं.

बादाम का करें सेवन

कहा जाता है कि बादाम खाने से दिमाग तेज होता है. ऐसे में अगर आप थोड़े से बादाम रात को सोते समय पानी में भीगो कर रख दें. बादाम में हेल्दी फैट्स, फाइबर और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होते हैं जो आपकी नींद को बेहतर बनाते हैं और शुगर लेवल को कंट्रोल करते हैं.

पनीर क्यूब्स

सोने से पहले पनीर के कुछ क्यूब्स खाना भी आपके लिए अच्छा ऑप्शन होते हैं. इसमें प्रोटीन ज्यादा मात्रा में होता है और कार्ब्स कम होते हैं. इसलिए यह आपका पेट भरा रखते हैं और शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं.

उबला हुआ अंडा

इसके अलावा रात को उबला हुआ अंडा एक सिंपल और हेल्दी ऑप्शन है. इसमें प्रोटीन और ट्रिप्टोफैन होता है जो मेलाटोनिन यानी नींदी का हार्मोन बनाकर आपके शरीर को बेहतर नींद दिलाने में मदद करता है.

प्लेन ग्रीक योगर्ट

प्लेन ग्रीक योगर्ट ये हाई प्रोटीन वाला नाश्ता है, जो आपके पेट को भरा रखता है और आपके शुगर लेवल को जल्दी नहीं बढ़ाता है.

मूंग दाल का सूप

अगर आपको रात को भूख लगती है तो आप गर्म मूंग दाल का सूप बनाकर पी सकते हैं. ये सूप पचाने में काफी आसान होता है. यह स्लो एनर्जी देता है और आपके शुगर लेवल को कंट्रोल रखता है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read