Bharat Express DD Free Dish

RCB के तेज गेंदबाज यश दयाल के खिलाफ FIR दर्ज, गाजियाबाद की लड़की ने लगाए मानसिक और शारीरिक शोषण के आरोप

गाजियाबाद की एक युवती ने क्रिकेटर यश दयाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उसने शादी का झांसा देकर शारीरिक और मानसिक शोषण करने की शिकायत दर्ज कराई है.

Cricketer Yash Dayal: RCB के तेज गेंदबाज यश दयाल इन दिनों मैदान से ज़्यादा सुर्खियों में अपने ऊपर लगे आरोपों की वजह से हैं. गाजियाबाद की एक युवती ने उन पर यौन शोषण, मानसिक प्रताड़ना और धोखा देने का गंभीर आरोप लगाया है.

इस मामले में गाजियाबाद पुलिस ने यश दयाल के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी गई है. लड़की का कहना है कि यश ने पांच साल तक उससे रिश्ता निभाया, शादी का झांसा दिया और इसी दौरान उसका मानसिक और शारीरिक शोषण किया गया.

इंस्टाग्राम पर हुई थी रिश्ते की शुरूआत

लड़की ने बताया कि उनकी यश से जान-पहचान इंस्टाग्राम पर हुई थी. बातचीत दोस्ती में बदली और फिर रिश्ता गहराने लगा. लड़की का आरोप है कि यश ने उसे शादी का वादा किया और कई बार उसे अपने साथ अलग-अलग जगह लेकर गया.

वह कई महीनों तक उसके साथ रहा और उसका विश्वास जीतता रहा. लड़की ने आरोप लगाया है कि यश उससे शादी का वादा करके शारीरिक संबंध बनाता था.

पुलिस ने मामला दर्ज करने से पहले कई दिनों तक इसकी जांच की और अब भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारी 69 के तहत FIR दर्ज कर ली गई है.

शारीरिक हिंसा और मानसिक प्रताड़ना के आरोप भी

शिकायत में लड़की ने यह भी कहा है कि जब उसने यश से जवाब माँगा और शादी के वादे पर बात की, तो उसे गालियाँ दी गईं, धमकाया गया और मारपीट भी की गई.

इस सबके चलते वह मानसिक रूप से पूरी तरह टूट गई. उसने बताया कि वह डिप्रेशन में चली गई और दो बार आत्महत्या की कोशिश भी की. उसने कहा कि यश न सिर्फ उसे धोखा दे रहा था, बल्कि अन्य लड़कियों से भी इसी तरह के रिश्ते में था.

युवती का कहना है कि उसके पास यश के खिलाफ सबूत मौजूद है. साथ ही युवती का कहना है कि ये सबूत यश के खिलाफ उसके आरोपों को सच साबित करने में खास भूमिका निभा सकते हैं.

IPL 2025 में RCB टीम का हिस्सा थे यश दयाल

बता दें कि यश दयाल IPL 2025 में RCB की जात के दौरान टीम का हिस्सा रहे हैं. उन्होंने इस साजन में 15 मैचों में कुल 13 विकटे लिए थे. वे अब उत्तर प्रदेश की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं और अभी तक भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा हैं.


ये भी पढ़ें- अमेरिका में छाया उत्तर प्रदेश, भारत के लिए जीते 95 पदक; देखें पुलिस फायर गेम्स की पदक तालिका


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read