Aaj Ka Panchang 18 July 2025: आज का दिन धार्मिक दृष्टि से बहुत ही खास है. शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना के लिए उत्तम माना जाता है. ऐसे में जो भी व्यक्ति आज सच्चे मन से व्रत रखकर पूजा करता है, उसे सुख-समृद्धि और धन की प्राप्ति होती है.
आइए जानते हैं आज के दिन से जुड़ी पंचांग से जुड़ी जरूरी जानकारी, ताकि आप अपने दिन को और भी शुभ बना सकें.
18 जुलाई 2025 को सूर्योदय सुबह 5 बजकर 36 मिनट पर होगा और सूर्यास्त शाम 7 बजकर 19 मिनट पर होगा. आज चंद्रमा मकर राशि में स्थित रहेगा, जिससे भावनाओं में स्थिरता बनी रहेगी.
चंद्रमा रात 9 बजकर 58 मिनट के बाद कुम्भ राशि में प्रवेश करेगा. सूर्य वर्तमान में कर्क राशि में गोचर कर रहा है, जिससे घरेलू मामलों और संवेदनशीलता में बढ़ोतरी देखी जा सकती है.
आज का नक्षत्र
आज के दिन का नक्षत्र श्रवण है, जो दोपहर 3 बजकर 42 मिनट तक रहेगा, इसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र शुरू हो जाएगा. श्रवण नक्षत्र को शुभ कार्यों के लिए उत्तम माना जाता है.
तिथि की बात करें तो आज कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है, जो भक्ति और उपासना के लिए विशेष फलदायक मानी जाती है.
शुभ-अशुभ मुहूर्त से जुड़ी जानकारी
शुभ मुहूर्त
आज का शुभ मुहूर्त दिन में 11:21 से 12:16 तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा. विवाह, नामकरण, या अन्य मांगलिक कार्य करने के लिए यह समय सर्वोत्तम है.
अशुभ मुहूर्त
वहीं, राहुकाल सुबह 10:44 से दोपहर 12:24 तक रहेगा, इस समय कोई भी नया कार्य शुरू करना अशुभ माना जाता है.
दिशा शूल
दिशा शूल की बात करें तो आज के दिन पश्चिम दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए. यदि यात्रा करना अत्यंत आवश्यक हो तो दही खाकर घर से निकलें, इससे शूल का प्रभाव कम होता है.
सूर्यबल और चंद्रबल
सूर्यबल आज कर्क राशि के जातकों को विशेष लाभ देगा, जबकि चंद्रबल मकर और कुम्भ राशि वालों के लिए सकारात्मक रहेगा. मानसिक स्थिरता, व्यावसायिक निर्णय और भावनात्मक संतुलन में चंद्रमा का साथ उपयोगी रहेगा.
ये भी पढ़ें- Mahadev का एक ऐसा मंदिर जहां बिना सागर की इजाजत के नहीं कर सकते हैं दर्शन, अद्भुत है कहानी
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




