Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

YSR कांग्रेस पार्टी के सांसद पीवी मिधुन रेड्डी को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने अग्रिम जमानत देने से किया इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने आंध्र प्रदेश शराब घोटाले मामले में वाईएसआर कांग्रेस सांसद पीवी मिधुन रेड्डी को अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि प्रस्तुत तथ्यों के आधार पर राहत नहीं दी जा सकती.

P V Midhun Reddy

सुप्रीम कोर्ट से वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के सांसद पीवी मिधुन रेड्डी को झटका लगा है. कोर्ट ने आंध्र प्रदेश शराब घोटाले मामले में अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया है. जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस आर महादेवन की बेंच ने याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील से पूछा कि हम किस आधार पर अग्रिम जमानत दे. जिसपर याचिकाकर्ता की ओर से पेश वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि एफआईआर में उनका नाम नहीं है और न ही गिरफ्तारी के लिए कोई ठोस आधार है.

उन्होंने कहा कि अब जब संसद सत्र शुरू होने वाला है, तो यह गिरफ्तारी का दबाव बनाना प्रतीत होता है. उन्होंने यह भी कहा कि पिछले एक साल में जांच एजेंसी ने केवल एक बार उन्हें बुलाया है और तथ्यों में कोई नया मोड़ नहीं आया है. उन्होंने कहा कि भारतीय न्याय प्रणाली की नई संहिता (बीएनएसएस) के तहत भी यह अपराध गंभीर श्रेणी में नहीं आता.

कोर्ट ने सिंघवी की इन दलीलों से संतुष्ट नही हुआ और याचिका को खारिज करते हुए कहा कि प्रस्तुत तथ्यों के आधार पर जमानत नहीं दी जा सकती. राजमपेट के सांसद पीवी मिधुन रेड्डी ने आंध्र प्रदेश सीआईडी द्वारा दर्ज शराब घोटाला मामले में सुरक्षा की मांग की थी.

सितंबर 2023 में आंध्र प्रदेश स्टेट बेवरेजेस कॉर्पोरेशन द्वारा संचालित शराब कारोबार में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं से संबंधित मामले की सीआईडी जांच कर रही है. पीवी मिधुन रेड्डी को हाई कोर्ट ने अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया था. जिसके बाद सुनवाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था.

ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट से BPSC अध्यक्ष मनु भाई परमार को बड़ी राहत, नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका खारिज

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital