Aaj Ka Mausam: पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में तेज बरिश देखने को नहीं मिल रही है जिस वजह से लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि राजधानी के कुछ इलाकों में हल्की बारिश फिर भी देखने को मिल रही है.
इस बीच मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले पूरे हफ्ते में दिल्ली-NCR में तेज बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. वहीं दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा में भी तेज बारिश होने की संभावना है.
तापमान कि बात करें तो आने वाले दिनों में दिल्ली का मौसम 26 से 35 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है. साथ ही गर्मी से भी राहत मिल सकती है.
यूपी में नहीं दिखे बादल, बढ़ी उमस
यूपी में मौसम की बात करें तो पिछले कई दिनों से राज्य में बारिश का दौर थमा हुआ है. आने वाले दिनों में भी उम्मीद नहीं है कि यहां बारिश हो सकती है. हालांकि आज गरज-चमक के साथ कुछ इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. साथ ही कुछ जगहों पर बिजली गिरने की भी आशंका है.
उत्तराखंड़ में बारिश बनी आफत, रेड अलर्ट जारी
उत्तराखंड़ के कई क्षेत्रों में तेज बारिश लोगों पर कहर बनकर टूट रही है. इसी बीच मौसम विभाग ने कुमांऊ क्षेत्र के नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर में तेज बारिश होने की संभवना जताते हुए ‘रेड अलर्ट’ जारी कर दिया है.
इसके अलावा मौसम विभाग ने गढ़वाल क्षेत्र के देहरादून, टिहरी और पौड़ी जिलों में बादलों का हाल देखते हुए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है.
जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल

-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

