Bharat Express DD Free Dish

दिल्ली हाई कोर्ट को मिले 6 नए जज, अब हाई कोर्ट में जजों की संख्या हुई 40

दिल्ली हाई कोर्ट में 6 नए जजों ने शपथ ली है. इसके साथ ही कोर्ट में अब कुल 41 जज कार्यरत हो गए हैं. जस्टिस विभु बाखरू का प्रमोशन होकर वे कर्नाटक हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस बन गए हैं.

delhi high court
Edited by Radha Priya

Delhi High Court के मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र उपाध्याय ने 6 नए जजों को शपथ दिलाई है. मुख्य न्यायाधीश ने वी कामेश्वर राव, वासुदेव साम्ब्रे, विवेक चौधरी, अनिल क्षेत्रपाल, अरुन कुमार मोंगा और ओम प्रकाश को दिल्ली हाई कोर्ट के जज के तौर पर शपथ दिलाई है.

हाई कोर्ट में कुल जजों की स्वीकृति संख्या 60 है. इसके साथ ही दिल्ली हाई कोर्ट में जजों की संख्या अब 41 हो गई है. इसके बाद ट्रांसफर और नियुक्तियों के बाद कॉलेजियम का पुनर्गठन भी होगा.

जून में हाई कोर्ट की तरफ से एक आंकड़ा जारी किया गया, जिसमें यहां विभिन्न पीठों के समक्ष लंबित मुकदमों की संख्या करीब सवा लाख बताई गई. जस्टिस वेल्लूरी कामेश्वर राव कर्नाटक हाई कोर्ट से अपने मूल हाई कोर्ट में वापस आ जाएंगे.

इसके अलावा जस्टिस विवेक शुक्ला, जस्टिस ओम प्रकाश शुक्ला और जस्टिस नितिन वासुदेव सांबरे को पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट से और राजस्थान हाई कोर्ट से जस्टिस अरुण मोंगा को ट्रांसफर किया गया है.

SC कॉलेजियम की सिफारिश पर 14 जुलाई को हुई अधिसूचना जारी

इन नियुक्तियों को सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की मई की सिफारिशों के आधार पर केंद्रीय कानून और न्याय मंत्रालय ने 14 जुलाई को अधिसूचित किया था.

Delhi High Court में अभी तक कॉलेजियम सदस्यों में चीफ जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय के.साथ कॉलेजियम में जस्टिस विभु बाखरू और जस्टिस प्रतिमा एम सिंह थी. लेकिन दिल्ली हाई कोर्ट के सीनियर जज विभु बाखरू का प्रमोशन हो गया है. 16 जुलाई को उन्हें कर्नाटक हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस बनाया गया.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read