Urdu Conclave 2026

जन्मदिन पर मेकर्स ने संजय दत्त को दिया शानदार तोहफा, जारी किया ‘The Raja Saab’ का खूंखार लुक

Sanjay Dutt: बॉलीवुड के दमदार एक्टर संजय दत्त के जन्मदिन के मौके पर मेकर्स ने उन्हें दमदार तोहफा दिया है. इस खास दिन पर ‘द राजा साब’ के मेकर्स ने फिल्म से उनका पहला लुक पोस्टर जारी कर दिया है.

Sanjay Dutt

Sanjay Dutt: बॉलीवुड के दमदार अभिनेता संजय दत्त आज यानी मंगलवार (29 जुलाई 2025) को अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास दिन पर हर कोई उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहा है. इस कड़ी में ‘द राजा साब’ के मेकर्स ने फिल्म से उनका पहला लुक पोस्टर जारी करते हुए शानदार तोहफा दिया. बता दें कि फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

हॉरर कॉमेडी से भरपूर है फिल्म

दरअसल, इस फिल्म में प्रभास जैसे सुपरस्टार हैं. ये एक अनोखी हॉरर कॉमेडी है, जिसका निर्देशन मारुति ने किया है. फिल्म का निर्माण पीपल मीडिया फैक्ट्री द्वारा बड़े पैमाने पर किया गया है, और इसका संगीत थमन ने तैयार किया है.

मेकर्स ने संजय दत्त का जारी किया खूंखार लुक

मंगलवार को जारी हुए पोस्टर में फैंस को संजय दत्त का बेहद दिलचस्प और अलग लुक देखने को मिला. पोस्टर में वह उम्रदराज व्यक्ति के रूप में दिख रहे हैं. उनके लंबे और सफेद बाल और झुर्रियों से भरा चेहरा है. इस लुक में उनका किरदार रहस्यमय व्यक्तित्व की तरह लगता है. पोस्टर में मकड़ी के जाले और जर्जर कमरा नजर आ रहे हैं. फैंस उनके लुक को देख कमेंट्स में पूछ रहे हैं कि क्या आप प्रभास के दादाजी की भूमिका निभा रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by The RajaSaab Movie (@rajasaabmovie)

खौफनाक कहानी देखने के लिए हो जाए तैयार

पोस्टर को जारी करते हुए फिल्म मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, ‘बहुमुखी प्रतिभा के धनी संजू बाबा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं… इस 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में एक ऐसी खौफनाक उपस्थिति देखने के लिए तैयार हो जाइए जो आपको अंदर से हिला देगी.’

ये भी पढ़ें: Sanjay Dutt Birthday: जब संजू बाबा ने अपनी जिद के आगे पिता को झुकाया, लता मंगेशकर के सामने होना पड़ा था शर्मिंदा, जानिए दिलचस्प किस्सा

फिल्म कब होगी रिलीज?

प्रभास और संजय दत्त के अलावा, बोमन ईरानी, मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल, रिद्धि कुमार, वीटीवी गणेश, सप्तगिरि, समुथिरकानी जैसे कई कलाकार अहम किरदार में नजर आएंगे. फिल्म हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम सहित कई भाषाओं में 5 दिसंबर को रिलीज की जाएगी.

संजय दत्त का वर्क फ्रंट

संजय दत्त के वर्क फ्रंट की बात करें तो ‘द राजा साब’ के अलावा उनके पास बोयापति श्रीनू की फिल्म ‘अखंड 2’ है, जो एक एक्शन से भरपूर फिल्म है. वहीं, टाइगर श्रॉफ स्टारर ‘बागी 4’ है, जिसमें वह एक बार फिर खलनायक की भूमिका में लौट रहे हैं. उनकी झोली में आदित्य धर के निर्देशन में बन रही ‘धुरंधर’ है, जिसमें उनके साथ रणवीर सिंह नजर आएंगे.

Follow Bharat Express on Instagram 

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read