Khesari Lal Yadav New Song: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) हमेशा से ही लोगों के मन-पसंद एक्टर रहें हैं, वहीं उनके गाने भी लोगों को खूब पसंद आते हैं. आपको बता दें हर बार की तरह इस बार भी उन्होंने सावन के पवित्र महीने में अपने फैंस को एक खास तोहफा दिया है. खेसारी लाल ने नया गाना रलीज किया है. नया गाना 28 जुलाई को रिलीज किया गया है, जो भक्ति और मस्ती का अनोखा संगम है.
सावन के तीसरे सोमवार पर रिलीज हुआ ‘गेरुआ कलर’ गाना खेसारी लाल और खुशी कक्कड़ की आवाज में है. गाने के बोल कृष्णा बेदर्दी ने लिखे हैं और इसे केपी पांडे ने कंपोज किया है. यह गाना भक्ति के रंग में तो डूबा ही है, साथ ही इसमें सावन की मस्ती भी भरपूर देखने को मिलती है.
ज्योति दास के साथ जबरदस्त केमिस्ट्री
इस गाने में खेसारी के साथ नजर आ रही हैं ज्योति दास और दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री भोजपुरी फैंस को काफी पसंद आ रही है. गाने की कहानी बड़ी मजेदार है ज्योति खेसारी से गेरुआ रंग की साड़ी लाने को कहती हैं, लेकिन वे भूल जाते हैं. इसके बाद दोनों के बीच हल्की-फुल्की नोंकझोंक होती है, जो गाने को और भी रोचक बना देती है.
यूट्यूब पर मिल रही जबरदस्त प्रतिक्रिया
‘गेरुआ कलर’ (Khesari Lal Yadav) को ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. गाने को अब तक ढाई लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं और लगातार व्यूज बढ़ रहे हैं. दर्शकों की ओर से इस गाने को शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है. सोशल मीडिया पर फैंस खेसारी की तारीफों के पुल बांध रहे हैं.
इस गाने की खास बात यह है कि यह सिर्फ भक्ति गीत नहीं है, बल्कि इसमें मस्ती और डांस का जबरदस्त तड़का भी है. गाने में भगवा रंग पहने डांसर्स के साथ खेसारी का एनर्जी भरा परफॉर्मेंस देख कांवड़ ले जाने वाले भी झूमने लगेंगे. यह गाना सावन के माहौल को और भी रंगीन बना देती हैं.
पिछला गाना भी रहा हिट
कुछ ही दिन पहले खेसारी लाल का एक और सावन स्पेशल गाना ‘सावने में जा तानी देवघर’ रिलीज हुआ था, जिसे उन्होंने अभिनेत्री माधवी के साथ शूट किया था। यह गाना भी कांवड़ियों को समर्पित था और फैंस से इसे भी शानदार रिस्पॉन्स मिला.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



