Bharat Express DD Free Dish

Independence Day पर PM Modi का स्पेशल साफा, ऐसा रहा 12 साल में पीएम का लुक, देखें 2014 से 2025 तक की तस्वीरें

स्वतंत्रता दिवस 2025 पर पीएम मोदी ने लाल किले से तिरंगा फहराया. इस बार उनका लुक भगवा पगड़ी, सफेद कुर्ता और भगवा वेस्ट कोट में रहा. जानें 2014 से 2025 तक पीएम मोदी के खास पगड़ी स्टाइल.

pm modi turban look-independence day 2025

Independence Day 2025: आज हमारा देश 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है और लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने एक बार फिर तिरंगा फहराया. हर साल की तरह इस बार भी उनका लुक चर्चा में है, भगवा रंग की पारंपरिक पगड़ी, सफेद कुर्ता, भगवा वेस्ट कोट और तिरंगे वाला स्टोल (PM Modi Turban Style).

मोदी के पगड़ी लुक का एक अलग ही फैनबेस है, क्योंकि पिछले 12 सालों में उन्होंने हर बार कुछ नया और खास ट्राई किया है. इन पगड़ियों में न सिर्फ फैशन, बल्कि देशभक्ति, परंपरा और संदेश भी छिपा होता है. चलिए देखते हैं साल-दर-साल पीएम मोदी के खास पगड़ी लुक्स.

2014: पहली बार प्रधानमंत्री के रूप में लाल किले पर आए तो मोदी ने लाल और हरे रंग की पारंपरिक राजस्थानी पगड़ी पहनकर शुरुआत की. सफेद चूड़ीदार और हाफ-स्लीव कुर्ते के साथ उनका लुक सीधा-सादा लेकिन दमदार दिखा.

2015: इस साल उन्होंने पीली पगड़ी पहनी, जिस पर लाल और हरे रंग की क्रॉस डिज़ाइन थी. इसमें शाही अंदाज और पारंपरिक खूबसूरती दोनों साफ झलक रहे थे.

2016: गुलाबी और पीले रंग की टाई-एंड-डाई पगड़ी ने उस साल के लुक को काफी फेस्टिव बना दिया. दूर से ही इसकी चमक लोगों का ध्यान खींच रही थी.

2017: पीली पगड़ी पर गोल्डन और लाल रंग का क्रिस-क्रॉस पैटर्न, इस साल मोदी का लुक रॉयल और पारंपरिक, दोनों का मिश्रण था.

2018: पूरा केसरिया रंग और उस पर लाल पैटर्न वाली पगड़ी, जिसकी लंबी पूंछ हवा में लहर रही थी. यह लुक जोश और ऊर्जा का प्रतीक लगा.

2019: पीला, लाल, हरा और संतरी, चारों रंग एक साथ. इस मल्टी-कलर पगड़ी को ‘हेरिटेज टर्बन’ कहा गया, जो भारत की विविधता का खूबसूरत उदाहरण थी.

2020: कोविड के समय मोदी ने केसरिया और क्रीम रंग की पगड़ी चुनी. सादगी और पहचान दोनों का मेल इसमें साफ नजर आया.

2021: केसरिया पगड़ी पर लाल पैटर्न और पीछे गुलाबी पूंछ, ब्लू जैकेट और स्टोल के साथ यह कॉम्बिनेशन हटके और खास था.

2022: तिरंगा थीम वाली पगड़ी, सफेद पर केसरिया और हरे रंग की स्ट्राइप्स, जो सीधे-सीधे भारतीय ध्वज का एहसास दिला रही थीं.

2023: मल्टी-कलर बांधनी प्रिंट की पगड़ी, जिसमें पीला, हरा और लाल रंग था. ऑफ-व्हाइट कुर्ता-चूड़ीदार के साथ यह लुक पारंपरिक और मॉडर्न दोनों लगा.

2024: लहरिया पैटर्न का साफा, जिसमें नारंगी, पीला और काला रंग था. आसमानी जैकेट के साथ इस लुक में ताजगी और ऊर्जा झलक रही थी.

2025: इस साल मोदी ने भगवा रंग की पगड़ी, सफेद कुर्ता और भगवा वेस्ट कोट पहना, साथ में तिरंगा स्टोल. भगवा रंग त्याग, वीरता और ऊर्जा का प्रतीक है, जो नए भारत की प्रेरणा का संदेश दे रहा है.

ये भी देखें- Independence Day 2025: स्वतंत्रता दिवस पर जरूर देखें साउथ की ये फिल्में, जाग जाएगी देशभक्ति की भावना

Also Follow Bharat Express on Instagram 

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read