Bharat Express DD Free Dish

Independence Day 2025: 79वें स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी ने दिल्ली के लाल किले पर फहराया झंडा, यहां देखें तस्वीरें

Independence Day 2025: आज भारत अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस पूरे जोश और गर्व के साथ मना रहा है. लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तिरंगा फहराते हुए नजर आए और 21 तोपों की सलामी के बाद देश को संबोधित किया.

Independence Day 2025

Independence Day 2025: भारत को आजाद हुए 79 साल हो गए हैं. 15 अगस्त 1947 को ब्रिटिश शासन से देश को आजादी मिली थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहरा दिया है. उन्होंने लगातार 12वीं बार लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराया और देश को संबोधित किया. इस बीच पीएम मोदी की लाल किले पर झंडा फहराते हुए की कुछ खूबसूरत तस्वीरें सामने आई है जिसे देखकर आपका मन खुश हो जाएगा.

79वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले से तिरंगा फहराया. इसके बाद राष्ट्रगान और 21 तोपों की सलामी दी गई. तिरंगा लहरते ही पूरा माहौल ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंज उठा.

तिरंगा फहराने के बाद अपने भाषण की शुरुआत में पीएम मोदी ने हाल ही में बारिश से आई प्राकृतिक आपदाओं पर गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा, "प्रकृति हमारी परीक्षा ले रही है.

ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया. उन्होंने कहा कि अब पाकिस्तान का ब्लैकमेल नहीं चलेगा और "सिंधू जल समझौता सही नहीं था."

पीएम मोदी ने कहा कि स्वतंत्रता के लिए अनगिनत लोगों ने बलिदान दिया, लेकिन गुलामी के दौर में भारत निर्धन और निर्भर हो गया था. आजादी के बाद किसानों की मेहनत से अनाज के भंडार भरे और भूख पर काबू पाया गया.

उन्होंने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर ने साबित किया कि मेड इन इंडिया हथियार कितने कारगर हैं. आत्मनिर्भरता के कारण हमें हथियारों की आपूर्ति को लेकर चिंता नहीं करनी पड़ी.

पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से अपने संबोधन में कहा कि देश के नौजवानों के लिए बड़ी खबर है. आज 15 अगस्त के दिन मेरे देश के युवाओं के लिए एक लाख करोड़ की योजना शुरू कर रहे हैं. आज से प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना लागू कर दी गई है.

मोदी ने कहा कि 50-60 साल पहले सेमीकंडक्टर पर काम न होने से हम पीछे रह गए, लेकिन अब मेड इन इंडिया चिप्स जल्द बाजार में आएंगी. उन्होंने ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के लिए सौर ऊर्जा, हाइड्रो-इलेक्ट्रिसिटी और न्यूक्लियर एनर्जी में हो रही प्रगति का भी जिक्र किया.

प्रधानमंत्री मोदी लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराने के बाद देश को संबोधित कर रहे हैं. पीएम मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश के 140 करोड़ देशवासी तिरंगे के रंग में रंगे हुए हैं. भारत के हर कोने से चाहे रेगिस्तान हो या हिमालय की चोटियां, समुंदर के तट हो या घनी आबादी वाले क्षेत्र हर तरफ से एक ही गूंज है, एक ही जयकारा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित किया. इससे पहले उन्होंने ध्वजारोहण किया और इस दौरान भारतीय वायुसेना के दो Mi-17 हेलीकॉप्टर आकाश में पुष्पवर्षा करते नजर आए. एक हेलीकॉप्टर ने तिरंगा लहराया, जबकि दूसरा ऑपरेशन सिंदूर का बैनर लिए फूलों की बारिश करता रहा.

इस बार स्वतंत्रता दिवस की थीम नया भारत है. पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के आतंकी गुटों के खिलाफ भारत ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था. ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया गया था. आज ऑपरेशन सिंदूर के 100 दिन भी पूरे हो रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Independence Day पर PM Modi का स्पेशल साफा, ऐसा रहा 12 साल में पीएम का लुक, देखें 2014 से 2025 तक की तस्वीरें

Also Follow Bharat Express on Instagram 

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read