Bharat Express DD Free Dish

Independence Day 2025: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सीएम योगी ने विपक्ष पर किया प्रहार, कहा- पहले यूपी में गुंडागर्दी चरम पर थी, आज सुरक्षा का नया मॉडल विकसित किया गया

Independence Day 2025: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विधानसभा भवन परिसर के सामने तिरंगा फहराया.

Independence Day 2025: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विधानसभा भवन परिसर के सामने तिरंगा फहराया. उसके बाद उन्होंने परेड की सलामी ली. इस दौरान दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद और बृजेश पाठक भी मौजूद रहे.

लखनऊ में बनी मिसाइल ने दुश्मन के अड्डों को तहस-नहस किया-सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि लखनऊ में बनी मिसाइल ने दुश्मन के अड्डों को तहस-नहस कर दिया. यूपी में रोजगार को लेकर कहा कि यहां का वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट दुनिया में धूम मचा रहा है. उन्होंने कहा कि ब्रह्मोस की ताकत पाकिस्तान से पूछो. स्वदेशी मॉडल से आतंकी ठिकानों को नष्ट किया गया. उत्तर प्रदेश का ओडीओपी मॉडल दुनिया में धूम मचा रहा है. देश का पैसा देश में लगेगा. यहां का पैसा यहीं लगना चाहिए. इसमें हस्तशिल्प से लेकर किसान तक खुश होंगे. इसे हमें समेटना है. तकनीक और डिजाइन साथ बाजार के अनुरूप काम करना होगा. पीएम ने इसीलिए लोकल फॉर वोकल का आह्वान किया है. मेक इन इंडिया से देश खुशहाल होगा.

प्राकृतिक खेती को दिया जा रहा है बढ़ावा-सीएम योगी

सीएम योगी ने आगे कहा,

“प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे किसान खुशहाल होंगे.”

विपक्ष पर हमला

मुख्यमंत्री योगी ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा,

“पहले यहां पर गुंडागर्दी चरम पर थी, व्यापारी सुरक्षित नहीं थे. आज सुरक्षा का नया मॉडल विकसित किया गया है. आज यहां का युवा अपना लोहा मनवा रहा है. यह राज्य निवेश का ड्रीम स्टेट बन गया है.

महिला पुलिस को मिलेगी आरक्षण

मुख्यमंत्री ने कहा कि अपनी शक्ति और ऊर्जा को पहचान कर आगे बढ़ने वाले देश ही आगे बढ़ते हैं. पुलिस बल में महिलाओं को 33 फीसदी से 50 फीसदी तक आरक्षण देने की योजना पर राज्य सरकार काम कर रही है. यूपी में पुलिस बल की भर्ती में 60,200 में से 12 हजार से अधिक महिला भर्ती हुई है. यूपी भारत का ग्रोथ इंजन बनकर उभरा है. यूपी विधानसभा में काम काज का माहौल कम होता है, ऐसा लोगों का कहना होता है. रात भर यूपी विधानसभा में लगातार 36 घंटे चर्चा हुई. इसमें सतत विकास पर चर्चा हुई, जो आम आदमी की जरूरत है.

इसे भी पढ़ें-पीएम मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें, जिनमें झलकती है विकसित भारत की तस्वीर, पढ़ें लाल किले से क्या-क्या बोले प्रधानमंत्री

पीएम का विकसित भारत का संकल्प पूरा होने में नहीं लगेगी देर-सीएम योगी

इसी कड़ी में सीएम योगी ने कहा कि हाल में देश ने पीएम मोदी के नेतृत्व में ऑपरेशन सिंदूर की शक्ति का सफल क्रियान्वयन देखा है. मैं सभी सैनिकों को नमन करता हूं, जिन्होंने विपरीत परिस्थिति में देश की अखंडता को मजबूत किया है. जब सैनिक देश की सीमाओं पर होते हैं तो हम सुरक्षित रहते हैं. इसी पर सुदृढ़ भारत का निर्माण हो रहा है. स्वतंत्रता का मतलब स्वच्छंदता नहीं हो सकता. स्वतंत्रता का मतलब अपने कर्तव्यों के प्रति संकल्पित होने का अवसर है. अगर हर नागरिक दायित्व का निर्वहन करने लग जाए तो पीएम का विकसित भारत का संकल्प पूरा होने में देर नहीं लगेगी. भारत 2047 में विकसित राष्ट्र होगा. दुनिया की बड़ी ताकत होगी.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

(साभार IANS न्यूज एजेंसी)



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read