Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

“चोरी चोरी, चुपके चुपके…”, राहुल गांधी ने वोट चोरी का आरोप लगाकर अब किसपर साधा निशाना

Rahul Gandhi: कांग्रेस के द्वारा “वोट चोरी से आजादी” नाम का अभियान शुरू किया गया है. जिसमें लोगों से चुनाव आयोग और भाजपा के द्वारा कथित तौर पर “वोट चोरी” के खिलाफ आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया गया है.

Rahul Gandhi

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को फिल्म लापता लेडीज से प्रेरित एक स्पूफ वीडियो साझा कर चुनाव आयोग पर निशाना साधा. जिसमें उन्होंने चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाकर लोगों से ‘वोट चोरी से आजादी’ अभियान में शामिल होकर लोकतंत्र बचाने का आह्वान किया.

इस वीडियो को एक्स पर साझा करते हुए राहुल गांधी ने कैप्शन में लिखा, “चोरी-चोरी, चुपके-चुपके…अब या नहीं, जनता जग गई है.”

इस वीडियो में एक अधेड़ उम्र का आदमी पुलिस स्टेशन पहुंचकर चोरी की शिकायत दर्ज कराते दिखाई दे रहा है. जिसमें एक पुलिसकर्मी उससे पूछता है, “क्या चोरी हुआ है?” तो आदमी जवाब देता है, “वोट”.

यह जवाब सुनकर पुलिसकर्मी चौंक जाता है और पूछता है, “ये कैसे हो सकता है”?

अंत में वीडियो “आपके वोट की चोरी आपके अधिकार की चोरी है” के संदेश के साथ समाप्त हो जाता है.

लापता लेडीज फिल्म के एक सीन पर आधारित है वीडियो

यह वीडियो क्लिप फिल्म “लापता लेडीज” के एक सीन पर आधारित है. जहां एक व्यक्ति अपनी पत्नी की अदला-बदली की रिपोर्ट दर्ज कराने पुलिस स्टेशन पहुंचता है.

कांग्रेस ने शुरू किया है वोट चोरी से आजादी अभियान

दरअसल कांग्रेस के द्वारा “वोट चोरी से आजादी” नाम का अभियान शुरू किया गया है. जिसमें लोगों से चुनाव आयोग और भाजपा के द्वारा कथित तौर पर “वोट चोरी” के खिलाफ आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया गया है.

कांग्रेस ने लोगों से डीपी बदलने का किया है आग्रह

इससे पहले कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट कर लोगों से इस अभियान में शामिल होने और समर्थन देने के लिए अपना डीपी बदलने का आग्रह किया गया था. इससे संबंधित पोस्ट में कांग्रेस के द्वारा कहा गया है,”स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वोट चोरी से मुक्ति अभियान में शामिल हों और अपना व्हाट्सएप डीपी बदलें”.

ये भी पढ़ें- पंचायत चुनाव से पहले यूपी भाजपा में तेज हुई जातीय गोलबंदी, बीजेपी को लग सकता है करारा झटका

SIR के खिलाफ राहुल गांधी करने वाले हैं यात्रा

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ मतदाता अधिकार यात्रा शुरू करने की घोषणा की. उन्होंने लोगों से इस आंदोलन में शामिल होने की अपील भी की.

एक्स पर पोस्ट कर लिखा…

राहुल गांधी ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, “17 अगस्त से #VoterAdhikarYatra के साथ, हम बिहार की धरती से वोट चोरी के खिलाफ सीधी लड़ाई शुरू कर रहे हैं.”

यह सिर्फ चुनावी मुद्दा नहीं है

उन्होंने आगे लिखा,

“यह सिर्फ एक चुनावी मुद्दा नहीं है. यह लोकतंत्र, संविधान और एक व्यक्ति एक वोट के सिद्धांत की रक्षा के लिए एक निर्णायक लड़ाई है. हम पूरे देश में एक साफ-सुथरी मतदाता सूचि सुनिश्चित करेंगे. युवा, मजदूर, किसान हर नागरिक उठो और इस जन आंदोलन में शामिल हो जाओ. इस बार वोट चोरों की हार जनता की जीत संविधान की जीत”

गौरतलब है कि राहुल गांधी सत्ता पक्ष और चुनाव आयोग पर वोट चोरी का लगातार आरोप लगाते हुए उन्हें कटघरे में खड़ा कर रहे हैं. 7 अगस्त को राहुल गांधी ने भारत के चुनाव आयोग की आलोचना करते हुए कहा था चुनाव नाटकीय होते हैं. कर्नाटक के महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र में मतदान पर कांग्रेस का एक रिसर्च पेश करते हुए उन्होंने एक लाख से ज्यादा वोटों की चोरी का आरोप लगाया है.

वहीं राहुल गांधी के इन आरोपों को लेकर चुनाव आयोग ने राहुल गांधी से बार बार “वोट चोरी” के उनके दावे के समर्थन में हस्ताक्षरित घोषणापत्र प्रस्तुत करने को कहा है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital